3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल हाईवे-39 पर फूटा किसानों का गुस्सा! लगाया 5 किलोमीटर लंबा जाम

MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में खाद के किल्लत से परेशान किसानों ने चक्काजाम कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
panna-news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी बीच पन्ना जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। हजारों की संख्या में किसानों ने देवेंद्रनगर पर नेशनल हाईवे-39 (पन्ना–सतना मार्ग) पर ट्रैक्टर-ट्रालियां सड़क के बीच खड़ी कर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर करीब लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को घंटों तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

हाईवे पर एकत्रित हुए हजारों किसान

सुबह से ही खाद नहीं मिलने से नाराज किसान हाईवे पर एकत्र हो गए और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

आश्वासन के बाद माने किसान

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ज्योति सिंह राजपूत मौके पर पहुंचीं और किसानों को समझाइश दी। उन्होंने जल्द ही डीएपी व यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया और यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका।

हालांकि, किसानों का कहना है कि हर वर्ष बुवाई के समय खाद की किल्लत गंभीर समस्या बन जाती है और मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ता है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद किसानों में असंतोष बना हुआ है और खाद आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Story Loader