पटना

पटना में दबंगों की भिड़ंत! अनंत सिंह खेमे पर हमला, सूरजभान के करीबी घेरे में

जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक सुबीर सिंह पर रविवार को पंडारक बाजार में कुछ लोग ने हमला कर उनका हत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जख्मी को अस्पतला में भर्ती करा दिया है।

2 min read
Feb 22, 2026
अनंत सिंह। फोटो सोशल साइट अनंत सिंह

पटना से सटे बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र में रविवार को बाहुबली विधायक अनंत सिंह के एक समर्थक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। यह घटना बाढ़ एनएच-31 पर स्थित पंडारक बाजार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने बहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक सुबीर सिंह के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। स्थानीय लोग इसे विधानसभा चुनाव के राजनीतिक रंजिश से जोड़ कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि सुबीर सिंह का परिवार लंबे समय से विधायक अनंत सिंह का समर्थक रहा है। संभवत: इसकी वजह से ही उनपर हमला किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।

क्या है मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार अनंत सिंह के समर्थक सुबीर सिंह का चुनाव के समय से ही कुछ लोगों से अनबन चल रहा था। जख्मी सुबीर सिंह के भाई अमित कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि पूरा मामला विधानसभा चुनाव की रंजिश से जुड़ा है। उनका परिवार अनंत सिंह का समर्थक है। यह सब विरोधियों को नागवार गुजर रहा था। इसको लेकर वे काफी दिनों से हमले की ताक में थे। रविवार को अवसर मिलते ही उन लोगों ने हमला कर दिया। सुबीर सिंह हमला में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत पटना रेफर कर दिया गया है।

"दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा"

पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद घटनास्थल पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि "परिजनों ने सूरजभान सिंह के रिश्तेदारों पर आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन का इंतजार है। उनके आवेदन मिलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

क्यों हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान सुबीर सिंह पर गाड़ी तोड़फोड़ का एक मामला दर्ज था। पुलिस का मानना है कि उसी विवाद की वजह से ही आज यह हमला हुआ है। इस घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Updated on:
22 Feb 2026 10:09 pm
Published on:
22 Feb 2026 09:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर