पटना

Bihar Budget 2026: नीतीश सरकार का बजट पेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता

Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री ने मंगलवार को बिहार का बजट पेश किया। 'संपन्न बिहार, समृद्ध बिहार' थीम पर आधारित इस बजट में विकास, रोजगार पर ज्यादा फोकस दिया गया है।

2 min read
Feb 03, 2026
वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

Bihar Budget 2026: बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव  ने मंगलवार को 2026-27 का बजट सदन के पटल पर रखा। ‘संपन्न बिहार, समृद्ध बिहार’ की थीम पर आधारित इस बजट में विकास, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उदेश्य से हाट-बाजार विकास को भी बजट में खास ध्यान रखा गया है। बिहार के बजट का कुल आकार 3.44 लाख करोड़ रुपये रखा गया है।

उद्योग और रोजगार को मिलेगा रफ्तार

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में औद्योगिक विकास पर विशेष फोकस किया है। उद्योग और रोजगार को गति देने के लिए सरकार ने बजट में उद्योग क्षेत्र के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे नए उद्योगों को प्रोत्साहन,निवेश आकर्षित करने के साथ साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित का लक्ष्य रखा गया है। बजट में स्टार्टअप और लघु उद्योगों को भी प्रोत्साहन देने की व्यवस्था किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी बजट में विशेष रूप से प्रवधान किया गया है। इसके लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हाट-बाजार विकास योजना को पर जोर देगी। ताकि हाट-बाजार सुदृढ़ हो। इससे किसानों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उत्पादों को सीधा लाभ मिलेगा।

किसानों पर खास ध्यान

बजट में किसानों पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। इसको लेकर कृषि रोड मैप के तहत किसानों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया है। कृषि उत्पादन, सिंचाई, भंडारण और विपणन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी, जिससे किसानों की आय बढ़े। सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत करने और हर वर्ग को विकास से जोड़ने की दिशा में अहम भूमिका अदा करेगा और आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार का निर्माण होगा।

Updated on:
03 Feb 2026 03:41 pm
Published on:
03 Feb 2026 03:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर