पटना

बिहार के कुख्यात अपराधी का यूपी में एनकाउंटर, राजनीतिक दल के नेता की हत्या समेत इतने मामले का था आरोपी

बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव पुलिस एनकाउंटर में यूपी मारा गया। राजनीतिक दल के नेता समेत उसपर दो दर्जन से मामले दर्ज थे। डब्लू यादव 50 हजार का इनामी अपराधी था।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 10:37 AM IST
dabloo yadav
Dablu Yadav. Photo – Social Media/Bihar STF

बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का यूपी में एनकाउंटर हो गया। डबलू यादव 50 हजार का इनामी बदमाश था। बिहार पुलिस और नोएडा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में डब्लू यादव उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में मारा गया है। डब्लू पर बिहार के अलग-अलग थानों में 24 से ज्यादा केस दर्ज थे। ‘हम पार्टी’ के नेता का अपहरण करके उसकी हत्या करने का भी उसपर आरोप था।

बिहार के अपराधी का यूपी में एनकाउंटर

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बिहार पुलिस को इनपुट मिला था कि बिहार के कुछ कुख्यात अपराधी यूपी से बिहार में अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस उक्त सूचना के आलोक में यूपी पुलिस के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में रविवार की रात पुलिस और डब्लू यादव आमने सामने हो गए। दोनों ओर से हुए मुठभेड़ में वह मारा गया।

50 हजार रुपए का इनामी था

पुलिस का कहना है कि इनपुट के आधार पर बिहार पुलिस और यूपी पुलिस उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। लेकिन, उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दिया। इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें वह मारा गया। मुठभेड़ में मारा गया अपराधी बिहार के बेगूसराय के ज्ञान टोल साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का रहने वाला था। बिहार पुलिस ने डबलू यादव पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

‘हम पार्टी’ के नेता समेत 24 मामले का था आरोपी

पुलिस के डब्लू यादव के पास से कई आधुनिक हथियार और कारतूस मिले हैं। वर्ष 2025 में डबलू यादव ने बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से ‘हम पार्टी’ के 20 सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष विकाश शाह का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को उनकी लाश दियारा से मिला था। इसके अतिरिक्त कुख्यात डबलू यादव पर बिहार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या और हत्या की कोशिश, किडनैपिंग, आर्म्स एक्ट के कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं।

Updated on:
28 Jul 2025, 10:37 AM IST
Published on: