बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक बहाली (TRE-4) की परीक्षा के तारीखों का मंगलवार को ऐलान कर दिया। बीपीएससी की सितंबर में परीक्षा लिया जायेगा और नवंबर में रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक बहाली (TRE-4) का मंगलवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। बीपीएससी की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी तारीखों के अनुसार सितंबर 2026 में परीक्षा होगी और नवंबर में इसका रिजल्ट जारी होगा। इसके साथ ही बीपीएससी ने मंगलवार को अपने वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में भी संशोधन किया।
राज्य सरकार की ओर से पिछले सप्ताह ही बीपीएससी को सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों की अधियाचना भेजी गई थी। इसके बाद आयोग की ओर से मंगलवार को इसको लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया। इसके अनुसार टीआरई-4 परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच होगी। जबकि रिजल्ट किस दिन आयेगा इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कहा गया है कि नवंबर 2026 में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
परीक्षा की तारीखों की घोषणा के बाद बीपीएससी की ओर से जल्द ही टीआरई-4 का विज्ञापन भी जारी किया जायेगा। सूत्रों का कहना है कि आयोग इसके लिए अधिकारी नोटिफिकेशन की तैयारियों में जुट गया है। सूत्रों का कहना है कि होली के बाद चौथे चरण की शिक्षक बहाली के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बिहार के रहने वाले अभ्यर्थियों को टीआरई-4 परीक्षा में डोमिसाइल का भी लाभ मिलेगा। नीतीश सरकार ने पिछले साल ही इसे शिक्षक बहाली समेत राज्य के अन्य प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में लागू करने की घोषणा कर चुकी है। बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार बिहार के मूल निवासियों को टीआरई-4 में 85 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 15 प्रतिशत पदों पर ही मौका मिलेगा। भर्ती के विज्ञापन में इसके नियम और स्पष्ट होंगे।