पटना

BSEB Inter Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें! कुछ ही घंटों में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से कर सकेंगे चेक

BSEB Inter Result 2026: आज बिहार के लाखों छात्रों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। जानिए छात्र अपने परिणाम कहां और कब देख सकते हैं।
2 min read
• •
Mar 23, 2026
bseb inter result 2026
BSEB inter result 2026 (AI Photo)

BSEB Inter Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज, 23 मार्च 2026 (सोमवार) को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करने जा रही है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की है कि रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड इस बार भी देश भर में सबसे पहले रिजल्ट घोषित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

शिक्षा मंत्री करेंगे नतीजों की घोषणा

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तीनों संकायों (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के परिणाम एक साथ जारी करेंगे। इस अवसर पर बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र भी उपस्थित रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ-साथ इस वर्ष के टॉपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत की जानकारी भी साझा की जाएगी।

रोल नंबर और रोल कोड रखें तैयार

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अचानक ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड साथ रखें। स्कोर कार्ड देखने के लिए आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

  • results.biharboardonline.com
  • interbiharboard.com

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर Intermediate Annual Examination 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद 'View' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

13 लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल

बिहार बोर्ड ने इस साल इंटर की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं। इस परीक्षा में राज्य भर से लगभग 13.17 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड ने टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया दो दिन पहले ही पूरी कर ली थी, जिसके बाद से ही रिजल्ट की तारीख को लेकर कयास तेज हो गए थे।

Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे