पटना

बिहार: CM के हेलिकॉप्टर से पहले हेलीपैड पर ‘बैल’ की एंट्री, बेगूसराय में भागते दिखे पुलिस वाले

बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले एक अजीब वाकया सामने आया। सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर बनाए गए हेलीपैड पर एक बैल घुस आया, जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

less than 1 minute read
Mar 14, 2026
CM के हेलिकॉप्टर से पहले हेलीपैड पर ‘बैल’ की एंट्री।फोटो-AI Generated

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय पहुंचने से पहले हेलीपैड पर एक बैल के घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। हेलीपैड में घुसे बैल ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को दौड़ा दिया। बाद में आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद से बैल को वहां से बाहर खदेड़ा गया।
   
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन आज बेगूसराय आ रहे हैं। यहां से वे शेखपुरा भी जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिलों में करीब 630 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे दोपहर करीब 3 बजे पटना लौट आएंगे।

बेगूसराय को नीतीश आज देंगे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बेगूसराय आ रहे हैं। नीतीश कुमार बेगूसराय में 330 करोड़ रुपए की 402 योजनाओं में से 118.67 करोड़ रुपए की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 211.97 करोड़ रुपए की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके साथ ही बियाडा कैंपस में कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार जिला में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज समेत जिला में चल रही विभिन्न फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण करेंगे। नीतीश कुमार इसके बाद जीविका दीदियों और आम लोगों को संबोधित भी करेंगे।

नीतीश कुमार कब -कब बेगूसराय आए

यात्रा का वर्षयात्रा का नाम
2005न्याय यात्रा
2009विकास यात्रा
2010विश्वास यात्रा
2011सेवा यात्रा
2012अधिकार यात्रा
2014संकल्प यात्रा
2015संपर्क यात्रा
2019जल-जीवन-हरियाली यात्रा
2021समाज सुधार अभियान यात्रा
2023समाधान यात्रा
2025प्रगति यात्रा
2026समृद्धि यात्रा
Updated on:
14 Mar 2026 01:24 pm
Published on:
14 Mar 2026 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर