
स्टेपलर से इलाज। फोटो- सोशल साइट-फेसबुक
बिहार में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित डॉक्टर घायल युवक के सिर पर टांके लगाने के बजाय स्टेपलर की पिन लगा दिया है। वीडियो सामने आने के बाद नवादा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर अपने घर पर नहीं है।इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अधिकांश लोग झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह पूरा मामला बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरो मुरार गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक युवक का 3 मार्च को किसी कारणवश सिर फट गया, जिससे काफी खून बहने लगा। घायल युवक इलाज के लिए पास के गणेश नगर स्थित एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर ने जख्म पर टांके लगाने के बजाय स्टेपलर मशीन से उसके सिर में पिन लगा दी।
झोलाछाप डॉक्टर के इस तरीके को देखकर आसपास के लोग भड़क गए और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद नवादा पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि घटना के बाद से डॉक्टर अपने घर पर नहीं है।
Published on:
14 Mar 2026 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
