माया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह अरेस्ट, STF ने बक्सर से किया गिरफ्तार

बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले पूर्व बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले दयाशंकर सिंह को झारखंड के देवगढ़ में देखा गया था। तब से पुलिस ने तालाश तेज कर दी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2016, 2:49 PM IST
Feature image

बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले पूर्व बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले दयाशंकर सिंह को झारखंड के देवगढ़ में देखा गया था। तब से पुलिस ने तालाश तेज कर दी थी।

बिहार के बक्सर से हुई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने दयाशंकर सिंह को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस की मदद से यूपी एसटीएफ ने उन्हें अरेस्ट किया है।

जारी हुआ था गैर जमानती वारंट

गौरतलब है कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ आपत्तिनजक टिप्पणी करने के मामले में यूपी पुलिस दयाशंकर सिंह की तालाश कर रही थी। इस बीच लखनऊ की सीजेएम कोर्ट ने दया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

क्या है मामला?

बीजेपी से निष्कासित दयाशंकर सिंह ने मायावती पर टिकट बेचने का आरोप का लगाते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद बीएसपी सुप्रीमो ने संसद में इस मामले को उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष पर हुई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान दयाशंकर सिंह की मां, पत्नी और बेटी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। जिसे लेकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत बीएसपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Published on: