रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, सांसद अभिषेक बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, CPI नेता डी. राजा, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस रैली के जरिए विपक्षी दलों ने SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर एकजुटता दिखाने की कोशिश की।