1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

Rahul Gandhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कथित वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में ज्ञानेश कुमार को मुकदमे का सामना करना पड़ेगा और जेल भी जाना पड़ सकता है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भी जवाबदेह ठहराने की बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 1 Nov 2026, 5:28 PM IST

INDIA Bloc Rally

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को दी चेतावनी, फोटो सोर्स- IANS

INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की ‘दिल्ली चलो’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने EVM और मतदाता सूची से 13.5 करोड़ नाम हटाकर कथित तौर पर वोट चोरी की है। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में ज्ञानेश कुमार को मुकदमे का सामना करना पड़ेगा और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

'वोट चोरी' को बताया दुर्लभ से दुर्लभ मामला

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार की ओर से कथित तौर पर की गई वोट चोरी कोई सामान्य चोरी नहीं है, बल्कि कानूनी भाषा में यह ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ श्रेणी का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए जो कुछ ज्ञानेश कुमार ने किया है, वह देश के हर नागरिक की आवाज और लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है।

मोदी और अमित शाह को भी परिणाम भुगतने की चेतावनी

कांग्रेस नेता ने कहा कि केवल मुख्य चुनाव आयुक्त ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी संविधान और लोकतंत्र पर कथित हमले के परिणाम भुगतने होंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक इन नेताओं को उनके कामों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया जाता, तब तक विपक्ष अपनी लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनावों में भी कथित धांधली का मुद्दा उठाया।

'संविधान से बड़ा कोई नहीं'

रामलीला मैदान में जुटी भीड़ का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां मौजूद लोग युवा, किसान और मजदूरों की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि जनता वोट चोरी करने वालों से लड़ने और उन्हें हराने का संदेश दे रही है। राहुल गांधी के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति कितना ही ताकतवर या अमीर क्यों न हो, वह संविधान से बड़ा नहीं हो सकता। संविधान ही सर्वोच्च है।

BJP और RSS पर संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर देश की संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों को नियंत्रित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर हमला किया है, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश के लोग नफरत और हिंसा नहीं चाहते और न ही ऐसा भारत चाहते हैं, जिसे कुछ अमीर लोग नियंत्रित करें।

'मोहब्बत की दुकान' फिर खोलने का ऐलान

अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उनका किसी से निजी दुश्मनी नहीं है और वह भाईचारे तथा अहिंसा में विश्वास करते हैं। उन्होंने अपनी चर्चित मुहिम ‘मोहब्बत की दुकान’ का जिक्र करते हुए समर्थकों से कहा कि यह दुकान जल्द ही फिर से खुलने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़