1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

Bengal Vote Counting Controversy: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सिस्टम को हाईजैक कर वोट गायब किए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 1 Nov 2026, 5:02 PM IST

Mamata Banerjee

ममता ने ज्ञानेश कुमार को बताया बंगाल की हार जिम्मेदार, फोटो - IANS

Vote Chori Allegation: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘दिल्ली चलो’ रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार ने केंद्रीय स्तर पर सिस्टम को हाईजैक कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान वोट गायब कराए। यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की गई थी।

ममता बोलीं- SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कारण पैदा हुई परिस्थितियों का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी, चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों न गंवानी पड़े। ममता ने आरोप लगाया कि बंगाल को लूटा गया है, लेकिन उनकी पार्टी लोकतंत्र को बचाने और बहाल करने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

ज्ञानेश कुमार पर वोटों की गिनती प्रभावित करने का आरोप

रैली में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान EVM, लोकतंत्र, संविधान, लोगों के अधिकारों और मतगणना के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने सिर्फ वोट गायब नहीं किए, बल्कि केंद्रीय स्तर पर सिस्टम को हाईजैक कर बंगाल चुनाव की पूरी मतगणना ही गायब कर दी। ममता ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से एक करोड़ से अधिक लोगों के नाम हटा दिए गए थे। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव में हारी नहीं, बल्कि उसे हराया गया। उन्होंने राजनीतिक तरीके से इसका जवाब देने और अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही।

'वैनिश कुमार, आप कब गायब होंगे?'

ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर तंज कसते हुए कहा कि वैनिश कुमार, आप कब गायब होंगे? उन्होंने बीजेपी पर ज्ञानेश कुमार को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। ममता ने केंद्र सरकार पर नौकरियां लूटने और चुनावी प्रक्रिया को हाईजैक करने का आरोप लगाया।

CJP और युवाओं से लोकतंत्र की लड़ाई में साथ आने की अपील

ममता बनर्जी ने CJP (कॉकroach जनता पार्टी) के आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने नागरिक समाज के सदस्यों, छात्रों और युवाओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने CJP और युवाओं से लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में एकजुट होने की अपील की। बीजेपी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि अब लोग इसे ‘बीजेपी का साथ, सबका सर्वनाश’ कह रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर और बंगाल के मंदिरों में चढ़ावे तथा वक्फ संपत्तियों को लेकर भी बीजेपी पर लूट के आरोप लगाए।

केंद्रीय एजेंसियों को भी दी नसीहत

अपने संबोधन के आखिर में ममता बनर्जी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को निष्पक्ष रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एजेंसियों को बीजेपी की कठपुतली की तरह काम नहीं करना चाहिए, बल्कि निष्पक्ष होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़