पटना

गोपालगंज: नीतीश कुमार के विधायक को ढूंढ रही पुलिस, पप्पू पांडेय के घर पर छापेमारी; SP विनय तिवारी ने खुद संभाली कमान

जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के घर पर जमीन कब्जाने और फायरिंग के मामले में सोमवार को गोपालगंज पुलिस ने छापेमारी की। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है।

less than 1 minute read
Apr 13, 2026
जदयू विधायक पप्पू पांडेय के घर पर छापेमारी करती पुलिस। (फोटो: पत्रिका)

गोपालगंज में जमीन विवाद से जुड़े मामले में कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के पैतृक गांव तुलसिया में छापेमारी शुरू कर दी। इस कार्रवाई में पांच थानों की पुलिस शामिल है। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। कोर्ट ने इस मामले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और करीबी राहुल तिवारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

Updated on:
13 Apr 2026 10:40 am
Published on:
13 Apr 2026 10:36 am
Also Read
View All