जदयू नेताओं ने नीतीश के विरोध में दिया इस्तीफा

दिल्ली समेत चार राज्यों के पार्टी अध्यक्षों ने नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का विरोध करते हुए पत्र भेजकर पदों से इस्तीफा दे दिया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2016, 8:46 PM IST
bihar cm nitish kumar visits madhya pradesh rajgha
bihar cm nitish kumar visits madhya pradesh rajghat at barwani
पटना। देशभर में सत्तारूढ़ जदयू के विस्तार को लेकर पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को गहरा झटका लगा है। दिल्ली समेत चार राज्यों के पार्टी अध्यक्षों ने नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का विरोध करते हुए पत्र भेजकर पदों से इस्तीफा दे दिया। इनमें दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्षों ने नीतीश कुमार को सामूहिक पत्र भेजकर अध्यक्ष चुने जाने का विरोध किया। इन नेताओं का आरोप है कि नीतीश मुख्यमंत्री रहते हुए पार्टी अध्यक्ष नहीं बन सकते। हालांकि पार्टी यह भी दावा कर रही है कि सभी प्रदेश अध्यक्षों को एक दिन पूर्व ही नीतीश कुमार ने उनके पदों से हटा दिया था।
Published on: