पटना

Kal Ka Mausam: क्या कल बिहार में बारिश होगी? तापमान कैसा रहेगा? जानिए पूरा अपडेट

Kal Ka Mausam: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है, मॉनसून की विदाई के बाद ठंड महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के तापमान में अब काफी गिरावट आ रही है।  IMD के अनुसार कल बिहार का मौसम कैसा रहेगा।

2 min read
Oct 12, 2025
kal ka mausam (photo-AI)

Kal Ka Mausam: बिहार में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मॉनसून अब विदाई की कगार पर है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूखा और शुष्क मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने साफ कर दिया है कि कल यानि 13 अक्टूबर को बिहार में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। यानी कल राज्य भर में साफ आसमान और हल्की ठंडक वाला दिन रहेगा।

ये भी पढ़ें

Bihar Election: आखिरी सांस तक पीएम मोदी के साथ रहूंगा… NDA में घमासान के बीच मांझी ने साफ किया अपना रुख

नहीं होगी बारिश

पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, और सिवान समेत सभी जिलों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है। इसका मतलब है कि कल किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। राजधानी पटना में दिन का तापमान लगभग 32°C तक जा सकता है, जबकि रात का तापमान 23°C रहेगा। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक महसूस होगी, लेकिन दोपहर में हल्की गर्मी बनी रहेगी।

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, कल बिहार में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। हवा भी लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बहेगी यानि सामान्य रहेगी। दिन में हल्की धूप और उमस, जबकि शाम को सुकूनभरी ठंडी हवा चलेगी। आर्द्रता का स्तर 50% से 60% के बीच रहने की संभावना है, यानी बहुत ज्यादा उमस नहीं होगी।

राज्य के प्रमुख शहरों का संभावित तापमान इस प्रकार रहेगा

शहर अधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना 32 23
गया 3122
भागलपुर 31 22
पूर्णिया 30 21
अररिया 29 20

इससे साफ है कि अररिया और पूर्णिया जैसे उत्तरी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा, जबकि पटना और गया में हल्की गर्मी महसूस होगी।

सुबह-शाम की ठंडक बढ़ेगी, स्वास्थ्य का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि दिन और रात के तापमान में फर्क बढ़ने से सर्दी-जुकाम और गले की समस्या हो सकती है। सुबह बाहर निकलने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे हल्का गर्म कपड़ा रखें और ठंडी हवा से बचें। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम थोड़ा संवेदनशील हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Bihar Election 2025: पशुपति पारस ने ठुकराया तेजस्वी का ऑफर, अब AIMIM और BSP संग बनाएंगे अलग मोर्चा!

Also Read
View All

अगली खबर