पटना

Voter Adhikar Yatra: पटना मे राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़िए बीजेपी नेता क्यों कांग्रेस नेता से हैं आक्रोशित

Voter Adhikar Yatra कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाया गया है। बीजेपी की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि कांग्रेस नेता पार्टी के मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल कर रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2025, 3:57 PM IST
Party wise seats in Bihar Assembly 2020, Bihar Assembly election 2020 Results, Bihar Assembly Election 2020 Result Party wise, Bihar Election Result 2020 List, Bihar Assembly election 2020 Result party wise vote percentage, Bihar Legislative Assembly seats, Bihar Vidhan Sabha total seat, Party wise seats in Bihar Assembly 2025,
राहुल-तेजस्वी ने बीते दिनों वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। (Photo-IANS)

Voter Adhikar Yatra: पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेताओं की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पटना के कोतवाली थाना में दर्ज एपआईआर में बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यह सिर्फ पीएम मोदी का अपमान नहीं है बल्कि ऐसा करने से पूरे देश का अपमान हुआ है।

क्या कहा बीजेपी नेता

बीजेपी नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी लगातार देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। दरभंगा में तो कांग्रेस नेताओं के मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इससे प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान हुआ है। आवेदन में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

Updated on:
28 Aug 2025, 3:57 PM IST
Published on: