पटना

Patna Crime News; प्यार में असफल प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, सहम जायेंगे आप पूरी घटना पढ़कर

Patna Crime News मासूमों को जिंदा जलाने मामले में पटना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार के जान-पहचान के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।
2 min read
Aug 02, 2025
प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो

Patna Crime News मासूमों को जिंदा जलाने वाले दो लोगों को पटना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो में से एक अंजली का प्रेमी है। जो कि प्यार में असफल होने पर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार अंजली को जिंदा जलाते उसका भाई देख लिया था, इसलिए उसको भी जिंदा जला दिया है। पुलिस के अनुसार चार लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

क्या है मामला

फुलवारीशरीफ में चार लोगों ने मिलकर गुरुवार को दो मासूमों को जिंदा जला दिया था। मरने वालों की पहचान भाई-बहन के रूप में हुई थी। बच्चों की मां एम्स में गार्ड का काम करती है जबकि पिता सचिवालय में प्राइवेट नौकरी किया करता है। मृतक भाई बहन उम्र 10 से 15 वर्ष था। पटना के एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार के जान-पहचान के कुछ व्यक्तियों द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

चार लोगों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

मृतक के पिता ललन गुप्ता ने पूरे घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि 'मैं ड्यूटी पर था। पत्नी ने मुझे 2.30 बजे के आस पास घटना की जानकारी दी, इसके बाद घर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर मैं दंग था। मामले की सूचना आस पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस घटना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची। इस घटना को 2 या 3 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था।

क्यों हुई ये घटना?

पुलिस के अनुसार अंजली का पिछले कुछ वर्षो से पास के ही एक लड़के से प्यार था। लेकिन, कुछ बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद अंजली ने उससे बात करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर वो नराज चल रहा था। आक्रोशित होकर उसने घर में प्रवेश कर अंजली को पहले चाकू से हमला कर जख्मी किया और फिर उसे जिंदा जला दिया।

Updated on:
02 Aug 2025 11:30 am
Published on:
02 Aug 2025 11:30 am