पटना से सटे बिहटा में रविवार की सुबह-सुबह हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी तीन में दो बच्चे हैं।
पटना से सटे बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसे में रविवार को छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी भोजपुर के रहने वाले हैं। परिवार के सभी सदस्य मनेर में उर्स मेला घूमने के बाद सभी लोग ऑटो से वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में सुबह-सुबह ट्रक ने ऑटो जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतना जोरदार था कि कुछ मृतक ऑटो में ही फंस गए थे। जिन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला। तीनों जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी में 2 बच्चे भी हैं। यह हादसा बिहटा के लेखन टोला में हुआ है। तीनों घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।