Bihar Rain Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून के बिहार में दस्तक देने के कारण प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग की ओर से बिहार के 38 जिलों में से 15 में ऑरेंज और 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। सभी जगह आने वाले दिनों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में निरंतर बारिश हो रही है। बिहार के साथ साथ झारखंड में भी हो रही भारी बारिश के कारण बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर अगले चार दिनों का अलर्ट जारी किया है। निरंतर हो रही बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसका असर प्रदेश के सभी 38 जिलों में दिखेगा। शनिवार को मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं में नमी की अधिकता के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना बनी है। इसके कारण ही अगले तीन से चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इन जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, विशेषकर खेतों, खुले मैदानों और ऊंची जगहों पर जाने से परहेज करने को कहा है।
| जिला | तापमान |
| पटना | 30.5 |
| मोतिहारी | 33.8 |
| रोहतास | 32.6 |
| दरभंगा | 32.0 |
| छपरा | 31.7 |
| मुजफ्फरपुर | 31.2 |
| भागलपुर | 29.5 |
| बांका | 28.9 |
| नालंदा | 28.8 |
| शेखपुरा | 28.8 |
| गया | 27.6 |
बिहार के कई जिलों में हो रही निरंतर बारिश के कारण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है।अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले पांच दिनों तक जहां बारिश हो रही है वहां अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।