11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Rain Alert: बिहार के इन दो जिलों में होगी तीन घंटे तक झमाझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Bihar Rain Alert मौसम विभाग ने बिहार के गया और औरंगाबाद में अगले तीन -चार घंटे तक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों शहर में झमाझम बारिश होगी। आपदा विभाग और स्थानीय प्रशासन को भी दोनों जिलों में सतर्क रहने को कहा गया है।

2 min read
Google source verification
Bihar Rain Alert

बिहार के दो शहरों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम में जारी अपडेट में कहा गया है कि बिहार के दो जिलों में भारी बारिश होगी। इस दौरान दोनों शहर में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी। तेज बारिश और ठनका गिरने की भी संभावना है। इसको लेकर IMD ने इन दो जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

गया और औरंगाबाद में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के गया और औरंगाबाद में अगले तीन चार घंटे तक झमाझम बारिश होगी। इसको लेकर दोनों जिला के प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। गया में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश होने के कारण फल्गू नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी किनारे रहने वाले 20 लोग नदी में बह गए थे। जिन्हें बाद में रेस्क्यू कर के बाहर निकाला गया। 20 में दो लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

कल कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इन दोनों जिलों के अतिरिक्त अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कैमूर, बक्सर, आरा, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में 30 से 40 की स्पीड से हवा चलेगी। इन शहरों में तेज बारिश के साथ साथ वज्रपात की भी संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, नवादा, गया, नालंदा, खगड़िया और मधुबनी में अगले 24 से 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ -साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

झारखंड में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा

झारखंड के कई जिलों में हो रही तेज बारिश के कारण वहां की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। झारखंड की नदियों के पानी से बिहार की नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। झारखंड से सटे नालंदा के कई नदियों में पानी बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई गांव का शहर से संपर्क टूट गया है। खराब मौसम को देखते हुए झारखंड के कई जिलों में में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में 6 दिन तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट