पटना

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव का मामला एससी-एसटी थाने पहुंचा, जानें क्या है पूरा मामला

RJD विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव संदीप कुमार के बीच वायरल ऑडियो ने सोमवार को एक नया मोड़ ले लिया है। पंचायत सचिव संदीप कुमार ने SC-ST थाने में आरजेडी विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 9:44 PM IST
Panchayat Secretary
पंचयात सचिव संदीप कुमार। फोटो -पत्रिका

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव का मामला अब एससी-एसटी थाना पहुंच गया। पंचयात सचिव संदीप कुमार ने पटना के एससी-एसटी थाने में आरजेडी विधायक के खिलाफ एफआईआर कराया है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि भाई वीरेंद्र की ओर से उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। फोन पर उन्होंने जूते से मारने की भी बात कही है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के इस धमकी से मैं काफी भयभीत हो गया हूं। इसके साथ ही मैं मानसिक उत्पीड़न भी झेल रहा हूं। दरअसल मनेर से राजद विधायक और पंचायत सचिव का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें बातचीत के दौरान आरजेडी विधायक ने ये बातें कही थी।

क्या कहा था आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र

भाई वीरेंद्र ने रिंकी देवी के पोते के मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी लेने के लिए पंचायत सचिव को फोन किया था। पंचायत सचिव ने भाई वीरेंद्र से उनका परिचय पूछ लिया था।इसके बाद वो भड़क गए थे। उन्होने पंचायत सचिव से कहा कि पूरा हिन्दुस्तान मुझे जानता है, तुम नहीं जानते हो। जूते से मारने की धमकी दी थी। पंचायत सचिव संदीप कुमार दलित हैं, जिसके चलते उन्होने SC-ST एक्ट में शिकायत दर्ज की गई है।

Updated on:
28 Jul 2025, 9:44 PM IST
Published on: