Bihar MLC Election: जून में खाली हो रही बिहार विधान परिषद की 9 सीटों में भाजपा को चार सीटें मिलने की संभावना है। इसे लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक में करीब 70 नामों पर चर्चा हुई।
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की अगले महीने जून में खाली हो रही 9 सीटों में से कम से कम चार सीटें भाजपा के खाते में जाने की संभावना है। इन सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर सोमवार को बिहार भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में करीब 70 नामों पर चर्चा हुई। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। हर दो महीने पर होने वाली कोर कमेटी की इस बैठक में विधान परिषद चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। हालांकि, किसी भी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। पार्टी की परंपरा के अनुसार एक सीट के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे। अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के स्तर पर लिया जाएगा।