पटना

पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के घर SVU की रेड, पंकज ने खिड़की से फेंके नोटों के बंडल, 5 लाख कचरे के ढेर से जब्त

विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में BMSICL के डीजीएम पंकज कुमार के पटना और मुजफ्फरपुर स्थित घरों तथा कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने लाखों रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

less than 1 minute read
Mar 12, 2026
पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के घर SVU की रेड,5 लाख कचरे के ढेर से जब्त

विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गुरुवार को पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। SVU की टीम को देखते ही पंकज कुमार ने अपने घर की खिड़की से नोटों के बंडल बाहर फेंकने शुरू कर दिए। टीम ने कचरे के ढेर से 5 लाख रुपये बरामद किए हैं। अब तक की कार्रवाई में SVU ने कुल 15 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी अभी जारी है और बरामदगी की यह राशि बढ़ भी सकती है।

पंकज के घर और ऑफिस में छापेमारी

पंकज कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके के रहने वाले हैं। वे बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) में डीजीएम (प्रोजेक्ट) के पद पर कार्यरत हैं। आय से अधिक संपत्ति की सूचना मिलने पर गुरुवार को उनके दो घरों और एक कार्यालय पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे से जारी है। SVU की टीम ने सुबह पटना के कदमकुंआ स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट में छापेमारी की। उस समय पंकज कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे।

Updated on:
12 Mar 2026 04:33 pm
Published on:
12 Mar 2026 04:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर