पटना

सोमवार को बीजेपी के शाह से मिलेंगे रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा

जानकारों का कहना है कि नीतीश को अधिक तवज्जो दिए जाने और रालोसपा के लिए महज़ दो सीटें निर्धारित किए जाने से वह बेहद खफा हैं...
less than 1 minute read
Oct 27, 2018
amit hsha and upendra kushwaha file photo
amit hsha and upendra kushwaha file photo

(पटना): दिल्ली में जदयू से सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद अब नाराज उपेंद्र कुशवाहा भाजपाध्यक्ष अमित शाह से मिलने की तैयारी में हैं। कुशवाहा की तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद इन्हें लेकर कयासों का दौर चल पड़ा है।


सूत्रों के अनुसार भाजपाध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के लिए उपेंद्र कुशवाहा का समय निर्धारित हो गया है। वह सोमवार को नई दिल्ली स्थित शाह के आवास पर उनसे मिलेंगे। बता दें कि शाह और नीतीश की मुलाकात के बाद जदयू भाजपा में सीट शेयरिंग फॉर्मूले के सुनिश्चित हो जाने के साथ ही कुशवाहा नाराज हो गए हैं उन्होंने तेजस्वी यादव से बंद कमरे में मुलाकात की। हालांकि इसे लेकर उन्होंने साफ कर दिया कि वह एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे। लेकिन जानकारों का कहना है कि नीतीश को अधिक तवज्जो दिए जाने और रालोसपा के लिए महज़ दो सीटें निर्धारित किए जाने से वह बेहद खफा हैं। सोमवार को शाह से मुलाकात में कुशवाहा सीटों को लेकर निर्णायक बातचीत करने वाले हैं।

Published on:
27 Oct 2018 08:01 pm