Patrika Special News

Russia-Ukraine और इजरायल-फिलीस्तीन War में कुल 4.25 लाख सैनिकों की मौत, युद्ध से 125 मिलियन का विस्थापन, बीमार बढ़े

War Deaths: युद्ध के चलते जानमाल की हानि तो बड़े पैमाने पर होती ही है लेकिन इसके अलावा विस्थापन भी बड़े स्तर पर होता है। एक आंकड़े के अनुसार दुनिया की बड़ी आबादी तनाव झेलने को मजबूर है।

2 min read
Sep 05, 2025
दुनिया में युद्ध के चलते बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। (फोटो: IANS)

War Israel vs Palestine latest news: इज़रायली सेना अब भीड़भाड़ वाले शेख रादवान इलाके में घुस चुकी है और यह उम्मीद की जा रही है कि गाजा क्षेत्र की आधी से ज्यादा आबादी को विस्थापित होना पड़ सकता है। गाजा क्षेत्र की आबादी करीब 20 लाख है। मतलब 10 लाख आबादी को विस्थापन का दंश झेलना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

World’s Shortest War: इन दो देशों के बीच लड़ा गया दुनिया का सबसे छोटा युद्ध, इतने समय में जयपुर से दिल्ली भी नहीं पहुंचा जा सकता

64 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके

64 Thousand Soldiers died in Israel and Palestine: इजरायल और फिलीस्तीन के बीच अक्टूबर 2023 में शुरू हुए युद्ध में अबतक दोनों देशों के 64,000 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। इस युद्ध ने पूरे क्षेत्र में मानवीय संकट पैदा कर दिया है, और गाज़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अब तक 131 बच्चों सहित 367 लोग, तीव्र खाद्यान्न कमी के कारण कुपोषण और भुखमरी से मर चुके हैं।

2.5 लाख से ज्यादा रूसी और 1 लाख यूक्रेनी सैनिकों की मौत

War Russia vs Ukraine: यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान लगभग 10 लाख रूसी सैनिकों को विकलांगता से लेकर मौत तक की कीमत चुकानी पड़ी है। इसमें बताया गया युद्ध में 250000 सैनिक मारे जा चुके हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध चलते हुए करीब 42 महीने बीत चुके हैं। यूक्रेन में लगभग 400,000 लोग हताहत हुए हैं, जिनमें से 60,000 से 100,000 के बीच मौतें हुई हैं। रूस को हर महीने 1000 सैनिकों की कुर्बानी देनी पड़ रही है।

युद्ध और संघर्ष के चलते बढ़ रहे हैं बीमार

People in Mental Agony due to War: कई अध्ययनों से पता चलता है कि युद्ध और संघर्ष प्रभावित आबादी में मानसिक विकारों में काफी वृद्धि हुई है। एक अनुमान के अनुसार, मानसिक विकारों के रोगियों में 22.1% की ग्रोथ हुई है, वहीं अवसाद, तनाव और PTSD के हल्के रूपों के मरीजों की संख्या में 13% की बढ़ोतरी हुई है।

124 मिलियन लोग विस्थापन के लिए हुए मजबूर

War and Conflict Displacement: सूडान, सीरिया, म्यांमार, सहेल और गाजा में संघर्ष के चलते बहुत बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ है। इनमें से अधिकांश लोग अपने ही देशों में विस्थापित हुए हैं। हालांकि बड़ी संख्या में लोग शरणार्थी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं भी पार करते हैं। नॉरवेजियन रिफ्यूजी काउंसिल वेबसाइट ने ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि वर्ष 2024 के अंत तक दुनिया भर में संघर्ष, हिंसा, उत्पीड़न और मानवाधिकार उल्लंघन के कारण 124 मिलियन लोग जबरन विस्थापित हुए थे। यह आंकड़ा अपने आप में एक बहुत रिकॉर्ड है।

लोगों को सता रही है न्यूक्लियर युद्ध की चिंता

दुनिया में अलग अलग क्षेत्रों में चल रहे युद्ध और संघर्ष के चलते न सिर्फ उन दो देशों बल्कि आसपास के देशों के लोगों में परमाणु हमलों को लेकर असुरक्षा और डर का माहौल बना रहता है। जाहिर है कि इसके चलते लोग शांति और सुकून में नहीं रह सकते हैं।

भोजन और पानी के लिए तड़प कर मरते हैं लोग

गाज़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल और फिलीस्तीन के बीच में दो साल से चल रहे युद्ध में अब तक 131 बच्चों सहित 367 लोग भोजन की कमी के कारण कुपोषण और भुखमरी से मर चुके हैं।

Updated on:
06 Sept 2025 10:06 am
Published on:
05 Sept 2025 03:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर