Patrika Special News

च्युइंग गम से 100 मिलियन बैक्टीरिया खत्म! बस इतने मिनट से अधिक देर तक ना चबाएं Chewing gum

Chewing gum : च्युइंग गम चबाने वालों पर एक स्टडी की गई है। इसमें पाया गया कि कितनी देर तक च्युइंग गम (Chewing gum) को चबाने से फायदा मिलता है। साथ ही जानिए इस पर डॉक्टर ने क्या कहा।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2025, 1:52 PM IST
chewing gum, chewing gum how long to chew, chewing gum kitni der chabana chahiye,
Study On Chewing gum | Photo- Patrika

Chewing gum : च्युइंग गम को चबाना लाभकारी या नुकसानदेह, ये बात चबाने के समय पर निर्भर करती है। अगर आप लंबे समय तक च्युइंग गम को चबाना पसंद करते हैं तो आपको सोचने की आवश्यकता है। आप च्युइंग गम को टाइम पास या माउथ फ्रेशनर के तौर पर यूज करते हैं तो जानिए, च्युइंग गम कितनी देर तक चबाना सही होता है? इसे चबाने को लेकर एक स्टडी भी की गई है।

च्युइंग गम चबाने पर शोध

नीदरलैंड्स की 'यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रॉनिंगन' की एक शोध टीम ने पाया कि च्युइंग गम सिर्फ मुंह का स्वाद बदलने के लिए नहीं है। इससे मुंह की सफाई भी की जा सकती है। पर इसके लिए चबाने का समय ध्यान में रखना होगा। इससे ओरल हाइजीन बरकरार रहेगा।

Chewing gum kitni der chabana chahiye : च्युइंग गम चबाने का सही समय

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रॉनिंगन के अध्ययन में 5 अलग-अलग ब्रांड्स की गम्स को लिया गया। साथ ही इसे 10 मिनट और 30 मिनट दो समय के स्लॉट में बांटकर चबाया गया। इस दौरान पता चला कि 10 मिनट तक चबाने से मुंह से करीब 100 मिलियन बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। ये वो जीवाणु हैं जो हमारे लिए सही नहीं या हमारे मुंह के बदबू आदि का कारण बन सकते हैं।

30 मिनट तक च्युइंग चबाना सही नहीं!

साथ ही जब च्युइंग गम को 30 मिनट तक चबाने पर पाया कि आधे घंटे तक चबाने पर इसका असर कम होने लगा। मतलब कि इससे फायदा कम हो गया। इसलिए, इसे 30 मिनट से कम समय तक चबाना सही है।

च्युइंग गम चबाने पर शोध | फोटो- पत्रिका

च्युइंग गम 10 मिनट तक चबाना क्यों सही?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, च्युइंग गम या किसी चीज को चबाने पर लार अधिक निकलता है या यूं कह सकते हैं कि लार का प्रवाह बढ़ता है जो गम में मिलकर बैक्टीरिया और डेड सेल्स को सोखने का काम करता है। शुरुआत में जब गम सबसे ज्यादा एक्टिव होता है तो स्पंज की तरह बैक्टीरिया खींचता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है गम की बैक्टीरिया पकड़ने की ताकत घटने लगती है। इसलिए 10 मिनट तक चबाना मुंह के लिए अच्छा होता है।

च्युइंग गम को 20 मिनट तक चबाना सही

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, शुगर फ्री च्युइंग गम को 20 मिनट तक चबाना चाहिए। इससे दांस व मसूड़ें साफ रखने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

Expert Advice : डेंटिस्ट का क्या है कहना?

डॉ. एसके गुप्ता, डेंटिस्ट ने पत्रिका के साथ बातचीत में ये बताया कि च्युइंग गम को चबाना सही है। मगर, समय व गुणवत्ता का ध्यान रखना होगा। इससे ओरल हाइजीन मेंटेन रखने में मदद मिलती है। मगर, कुछ लोग बहुत अधिक देर या घंटों तक चबाते हैं जिससे जबड़ों पर जोर पड़ सकता है, खासकर अगर टीएमजे यानी 'जॉ ज्वाइंट' समस्या हो तो इससे दिक्कत बढ़ सकती है।

Updated on:
1 Oct 2025, 1:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Phytosaur : डायनासोर के सुराग तलाशते जैसलमेर में मिला 20 करोड़ साल पुराना फाइटोसॉर, अब पुराने निशानों की सुरक्षा की चुनौती

हॉकी खेलते हुए मिला फिल्म का मौका, ‘चक दे! इंडिया’ से बदली जिंदगी, चित्राशी रावत ने साझा किए अनुभव

Remote Control Economy : बेंगलुरु-गुरुग्राम से संचालन, छत्तीसगढ़ में न दफ्तर, न अफसर; विवाद या ठगी पर नहीं मिलता जिम्मेदार

Analogue Paneer : साइबर ठगों के गढ़ से नकली पनीर की देश के चार राज्यों तक सप्लाई, सिर्फ त्यौहारों पर होती है कार्रवाई

Political dynasty : द ग्रेट शेखावाटी फैमिली पॉलिटिकल शो… पंचायत समिति से लेकर जिला परिषद, विधायक, सांसद तक सियासी कुनबों की वंशबेल