Patrika Special News

आस्था और चमत्कारों से गूंजता तिफरा काली मंदिर, भारी वर्षा में भी नहीं बुझी अखंड ज्योत… जानें इतिहास व महत्व

Navratri special: तिफरा स्थित मां काली मंदिर आज केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, चमत्कार और सांस्कृतिक एकता का जीवंत प्रतीक बन चुका है।

3 min read
तिफरा काली मंदिर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Navratri special: तिफरा स्थित मां काली मंदिर आज केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, चमत्कार और सांस्कृतिक एकता का जीवंत प्रतीक बन चुका है। हजारों-लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं यहां हर दिन साकार होती हैं।

ये भी पढ़ें

धमतरी में भक्ति और करुणा का अद्भुत संगम: मां दुर्गा के चरणों में पालतू जानवरों के नाम से जल रही मनोकामना ज्योत, हर तरफ हो रही चर्चा

स्थापना और इतिहास

इस मंदिर की नींव लगभग वर्ष 1975 में रखी गई, जब यहां नियमित पूजा-पाठ का प्रारंभ हुआ। उस समय किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि आने वाले समय में यह स्थान इतना विशाल और ख्यातिप्राप्त तीर्थस्थल बन जाएगा। सन् 1990 से बाबा भवानीदास उदासीन महाराज की अगुवाई में मंदिर का निरंतर विस्तार और भव्य निर्माण कार्य होता रहा है। महाराज ने न केवल इस पीठ की आध्यात्मिक महत्ता बढ़ाई, बल्कि इसे जन-जन की आस्था का केंद्र भी बना दिया।

तांत्रिक पीठ के रूप में पहचान

प्रारंभिक काल से ही तिफरा काली मंदिर एक तांत्रिक पीठ के रूप में प्रसिद्ध रहा है। मान्यता है कि यहां की गई साधना और आराधना से विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं। देशभर से साधक यहां तंत्र साधना करने आते हैं और मां काली की कृपा प्राप्त कर अपने जीवन को दिशा देते हैं।

3 यज्ञकुंड व अमावस्या की साधना

मंदिर परिसर में तीन विशेष यज्ञकुंड बनाए गए हैं। यहां पर अमावस्या की रात्रियों में यज्ञ और साधनाएं की जाती हैं। इन यज्ञों के समय वातावरण मंत्रोच्चार और अग्निहोत्र की दिव्यता से गूंज उठता है। श्रद्धालु मानते हैं कि इन अनुष्ठानों से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और साधक को आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है।

मां काली की प्रतिमा और अन्य देवालय

मंदिर के गर्भगृह में मां काली की विशाल और भव्य प्रतिमा विराजमान है। भक्तों का मानना है कि यहां मां काली के दर्शन से शक्तिशाली ऊर्जा और आंतरिक शांति प्राप्त होती है। गर्भगृह के चारों ओर विभिन्न देवी-देवताओं के कक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें भगवान विष्णु, भगवान शिव, भगवान राम-सीता-लक्ष्मण, भगवान कृष्ण, भगवान हनुमान, देवी दुर्गा और अन्य स्वरूपों की स्थापना की गई है।

हर समुदाय के लिए खुले हैं मंदिर के द्वार

बाबा भवानीदास महाराज द्वारा 1990 में केदारनाथ और बद्रीनाथ से लाई गई अखंड ज्योत आज भी निरंतर जल रही है। मंदिर सेवकों के अनुसार, शुरुआती दौर में नवरात्र के दौरान एक अद्भुत घटना घटी थी। भारी वर्षा के बावजूद मंदिर परिसर में ज्योति कलश निरंतर जलता रहा और आश्चर्यजनक रूप से मंदिर की परिधि में जमीन सूखी रही। इस घटना के बाद भक्तों का विश्वास और भी गहरा हो गया। मानो वहां पर बारिश हुई ही न हो। इस घटना के बाद से भक्तों का विश्वास और भी गहरा हो गया और मंदिर एक शक्तिशाली तांत्रिक पीठ के रूप में विख्यात हो गया।

सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक

धार्मिक महत्व से इतर तिफरा काली मंदिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी केंद्र है। कीर्तन, भजन संध्या और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश दिया जाता है। मंदिर के द्वार हर समुदाय के लोगों के लिए खुले हैं। यही कारण है कि यह स्थल केवल एक धार्मिक केंद्र ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया है। नवरात्रि, दीवाली और अमावस्या की रात्रियों में विशेष पूजा-अर्चना होती है।

मां काली की अद्भुत प्रतिमा

मंदिर में स्थापित मां काली की आकर्षक प्रतिमा हर भक्त को अपनी ओर खींच लेती है। प्रतिमा का दिव्य रूप श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति और ऊर्जा का संचार करता है। भक्त मानते हैं कि उनकी मनोकामनाएं यहां पूरी होती हैं, यही कारण है कि विशेष अवसरों पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है।

उत्सव और सांस्कृतिक एकता

नवरात्रि और काली पूजन के अवसर पर मंदिर प्रांगण में मेले जैसा वातावरण रहता है। दूर-दराज़ से लोग यहां पहुंचते हैं और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम दिखाई देता है। जाति, वर्ग और समुदाय से परे लोग यहां केवल भक्ति और विश्वास की डोर से बंधे नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें

रियासत काल से पूजी जा रही हैं मां महामाया, 400 वर्षों से श्रद्धालुओं पर बरसा रहीं कृपा, जानें नीम की छांव से भव्य मंदिर तक की कहानी
Published on:
25 Sept 2025 01:04 pm
Also Read
View All
Doomscrolling से बिगड़ रहा हमारा मानसिक स्वास्थ्य, कैसे करें पहचान और सुधार एक्सपर्ट्स से जानें

भीषण गर्मी में शरीर के लिए कई गुना फायदेंमंद है ‘गोंदली-बोरेबासी’! डॉक्टर भी बता रहे देसी सुपरफूड के फायदें

Nari Shakti Vandan Adhiniyam : 33% महिला आरक्षण लक्ष्य के करीब कौन सी पार्टी? महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में बीजेपी में भी कुछ सुधार

भारत में क्रिकेट के लिए पागलपन, लेकिन जिम, योग, फुटबॉल और मैराथन का भी बढ़ रहा क्रेज, अमेरिका में फिटनेस का अंदाज ही अलग

Oral Hygiene Connection with Arthritis : क्या आपके मसूड़ों की बीमारी बढ़ा रही है घुटनों का दर्द? डॉक्टर से जानिए ओरल हेल्थ और अर्थराइटिस का संबंध