Patrika Special News

राखियों से सजा बाजार… फैमिली पैक, लड्डू गोपाल और देवरानी-जेठानी राखियों की धूम! मिठाई-फलों की कीमतें भी होश उड़ा रही

Rakhi Shopping Trends: बाजार में हर वर्ग और हर रिश्ते को ध्यान में रखकर राखियां लाई गई हैंए जिससे रक्षाबंधन इस बार और खास हो गया है।

3 min read
Aug 08, 2025
Photo - Patrika

Raksha Bandhan Festival 2025: रक्षाबंधन नजदीक आते ही जयपुर समेत देशभर के बाजारों में रौनक लौट आई है। कलकत्ता, मुंबई, दिल्ली, राजकोट और जयपुर से आई मशीन व हैडमेड राखियों की भरमार ने दुकानों को सजाया है। तीस रुपये से लेकर 900 रुपये तक की राखियों में इस बार फैमिली पैक, कीचेन राखी, देवरानी.जेठानी राखी और लड्डू गोपाल के लिए खास राखियां खास चर्चा में हैं। मिठाई और फलों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं, वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी फुल है। बाजार में हर वर्ग और हर रिश्ते को ध्यान में रखकर राखियां लाई गई हैं, जिससे रक्षाबंधन इस बार और खास हो गया है।

फैमिली पैक और ट्रेंडिंग डिज़ाइन्स ने बढ़ाई रौनक

इस बार बाजार में सिर्फ भाई की राखी नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए एक ही पैक में राखियां उपलब्ध हैं। फैमिली पैक राखी सेट में भैया, भाभी, भतीजा, भतीजी और एक ब्रसलेट शामिल होता है, जिसे बाद में स्टाइल एक्सेसरी के तौर पर पहना भी जा सकता है। इसके अलावा कीचेन राखी भी काफी डिमांड में है, जिसे भाई हमेशा अपने पास रख सकते हैं। कलकत्ता से आई जरदोजी और स्टोन वर्क वाली राखियों को लोग खास पसंद कर रहे हैं।

हर रिश्ते के लिए राखीरू देवरानी.जेठानी पैक भी हिट

अब राखियां सिर्फ भाई.बहन तक सीमित नहीं रहीं। कई परिवारों में देवरानी.जेठानी और अन्य महिला रिश्तेदारों के बीच भी राखी बांधने की परंपरा बढ़ रही है। इसे देखते हुए बाजार में देवरानी.जेठानी पैक में 3 से 4 राखियां शामिल की गई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए डिजाइनर राखियां अलग.अलग सेक्शन में मिल रही हैं। जयपुर के राजापार्क में 25 सालों से राखी बेच रहे ब्रजेश परनामी के मुताबिक, इस साल हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्टॉक तैयार किया गया है।

मिठाइयों, फलों और ट्रांसपोर्ट की भी डिमांड टॉप पर

रक्षाबंधन के मौके पर मिठाइयों के साथ.साथ फलों की भी डिमांड तेज हो गई है। सेव ₹100 से ₹200 प्रति किलो, नाशपाती ₹80 से ₹150 और अनार ₹150 तक बिक रहा है। वहीं, पानी वाला नारियल ₹40 से ₹70 तक में बाजार में उपलब्ध है। दूसरी ओर जयपुर से विभिन्न शहरों के लिए ट्रांसपोर्ट फुल चल रहा है। सिंधी कैंप और ट्रांसपोर्ट नगर से निजी व सरकारी बसें खचाखच भरी हैं। रविवार और सोमवार तक यही ट्रैफिक बना रहने की संभावना है, जबकि ट्रेनें पहले से ही पूरी तरह बुक हैं। बात मिठाईयों की करें तो दो सौ रुपए किलो से लेकर एक हजार रुपए किलो तक में मिठाईयां उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्यौहार नहींए अपनों से जुड़ने और रिश्तों को नए रंग देने का उत्सव बन चुका है। बाजार की यह चमक और ट्रेंड्स यही इशारा कर रहे हैं कि इस बार का रक्षाबंधन यादगार होने वाला है।

Published on:
08 Aug 2025 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर