
Kashmir Terrorism: कश्मीर में हाल ही में प्रवासी मजदूरों की हत्या ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवादी घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले एक दशक की आतंकवादी घटनाओं पर में इन घटनाओं में बड़ी गिरावट नजर आती है, लेकिन चुनिंदा और सॉफ्ट टारगेट आज भी आतंवादियों के निशाने पर बने हुए हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जब आतंकवाद का ग्राफ नीचे आया है तो, आम लोग और प्रवासी मजदूर ही निशाने पर क्यों हैं? पिछले 10 साल में आतंकवाद के बदलते स्वरूप और भविष्य में सुरक्षा के इंतजामात पर पढ़िए खास रिपोर्ट…
हाल ही में कश्मीर में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों की हत्या कर दी। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी कई हमले हुए हैं, जिनमें गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया गया है। फरवरी 2024 में श्रीनगर में पंजाब से आए एक मजदूर की हत्या हुई थी। अक्टूबर 2024 में सोनमर्ग के पास सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकियों ने सात लोगों की हत्या की थी, जिनमें पांच गैर-स्थानीय मजदूर शामिल थे।
इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा बलों की सक्रियता और रणनीतियों के चलते आतंकवादी घटनाओं और नागरिकों की मौतों में कमी आई है। हालांकि, हालिया हमले यह याद दिलाते हैं कि खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। चुनौतियां अब भी सामने हैं। ऐसे में जरूरी है कि स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का दायित्व है कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाएं। वहीं आम लोगों को समझना होगा कि समस्या अब भी बनी है, तो सतर्कता बनाए रखें।
महत्वपूर्ण यह भी है कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, स्थानीय समुदायों के साथ संवाद और सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत किया जाए। इसके लिए सरकार को ठोस नीतियां बनानी होंगी और सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करना होगा। स्थानीय समुदायों के सहयोग से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।