तीर्थ यात्रा

यहां है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, ढलता सूरज करता है प्रणाम

यहां है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, ढलता सूरज करता है प्रणाम
2 min read
Jun 24, 2019
angkor wat cambodia
यहां है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, ढलता सूरज करता है प्रणाम

भारत में मंदिरों ( Temple ) की संख्या कितनी है, ये बताना मुश्किल है। माना जाता है कि भारत ( india ) में लाखों की संख्या में मंदिरें हैं लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कहां हैं। शायद आपका जवाब होगा भारत। लेकिन यह जवाब सही नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर ( hindu temple ) कंबोडिया ( Cambodia ) में स्थित है। इस मंदिर को अंकोरवाट मंदिर ( Angkor Wat ) के नाम से जाना जाता है।

इस मंदिर का निर्माण खमेर राजा सूर्यवर्मन द्वितिय द्वारा 12वीं शताबंदी में खमेर साम्राज्य की राजधानी यशोधरापुरा में बनाया था। जानकारी के अनुसार, यह मंदिर 420 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। स्थापना के वक्त से यह मंदिर हिन्दू धर्म को समर्पित मंदिर रहा है और बाद में इसे बौद्ध मंदिर बना दिया गया है। आज भी इस मंदिर में हिन्दू और बौद्ध धर्म के अनुयायी समान रूप से आस्था रखते हैं।

यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक होने के साथ ही दुनिया में सबसे अधिक सैलानियों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करनेवाला धार्मिक स्थल भी है। जानकारी के अनुसार, इस मंदिर के दर्शनों के लिए हर साल 50% अंतरराष्ट्रीय पर्यटक कंबोडिया आते हैं। इस मंदिर को मेरू पर्वत का रूप देते हुए बनाया गया है। हिंदू धर्म में मेरू पर्वत को भगवान ब्रह्मा सहित अनेक देवताओं का निवास स्थान माना जाता है।

इस मंदिर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में स्थित है। जबकि सभी प्रमुख हिंदू तीर्थों और मंदिरों के द्वार पूर्व दिशा में स्थित होता हैं। यह मंदिर सूर्यास्त के समय सूर्यदेव को नमन करता हुआ प्रतीत होता है और ढलते सूरज की रोशनी इसकी सुंदरता को कई गुना तक बढ़ा देती है। यूनेस्को ने 1992 में हिंदू और बौद्ध धर्म की इस धरोहर अंकोरवाट को विश्व विरासत स्थल घोषित किया।

Published on:
24 Jun 2019 12:10 pm