तीर्थ यात्रा

यहां मां अपने भक्तों को एक झरोखे से देती हैं दर्शन, कहा जाता है राजसत्ता की देवी

चर्तुभुज रूप में विराजमान मां पीतांबरा के एक हाथ में गदा, दूसरे में पाश, तीसरे में वज्र और चौथे हाथ में राक्षस की जिह्वा थाम रखी हैं।

2 min read
Sep 28, 2019

आज हम आपको एक ऐसे देवी मां के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी भक्तों को एक झरोखे से दर्शन देती हैं। मान्यता है कि यहां जो भी आया, कभी खाली हाथ नहीं लौटा। कहा जाता है कि मां किसी का पुकार अनसुनी नहीं करती हैं। इस देवी मंदिर को पीतांबरा सिद्धपीठ के नाम से जाना जाता है।

मां पीतांबरा का ये सिद्धपीठ मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित है। इसकी स्थापाना 1935 में स्वामी जी ने किया था। चर्तुभुज रूप में विराजमान मां पीतांबरा के एक हाथ में गदा, दूसरे में पाश, तीसरे में वज्र और चौथे हाथ में उन्होंने राक्षस की जिह्वा थाम रखी हैं।

माना जाता है कि मां बंग्लामुखी ही पीतांबरा देवी हैं इसलिए उन्हें पीली वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु मां के दर्शन एक छोटी सी खिड़की से करते हैं। मान्यता है कि अगर मां पीतांबरा की विधि-विधान से अनुष्ठान कर लिया जाए, तो मां जल्दी ही सभी मनोकामनाएं पूरी कर देती हैं। यही कारण है कि राजसत्ता की कामना रखने वाले भक्त यहां आकर गुप्त अर्चना करते हैं। इसलिए इन्हें राजसत्ता की देवी कहा जाता है।

यहां आने वाले भक्तों को मां पीतांबरा के अलावा खंडेश्वर महादेव और धूमावती के दर्शन करते हैं। खंडेश्वर महादेव की तांत्रिक रूप में यहां पूजा होती है जबकि मां धूमावती 10 महाविद्याओं में से एक हैं। मां धूमावती के दर्शन सिर्फ आरती के समय ही किया जा सकता है, क्योंकि अन्य समय में मंदिर के कपाट बंद रहते हैं।

Published on:
28 Sept 2019 10:48 am
Also Read
View All