पीलीभीत

Pilibhit Bareilly Highway Accident: पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत, बस से टकराई कार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के दौरान कार में सवार पुनीत, राजीव, हीरू, पल्लवी व साबित व दो मासूम की मौत हो गयी वहीं एक छोटा मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 4:59 PM IST
Accident
Pilibhit Bareilly Highway Accident: पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, बस से टकराई कार

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत पीलीभीत-बरेली हाईवे पर शुक्रवार को करीब 3 बजे खमरिया पुल के पास बस और ऑल्टो कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे कार में सवार दो मासूमों समेत 7 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। मृतक सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

यह भी पढ़ें- द्वारिकाधीश महाराज ने मोती जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर दिए भक्तों को दर्शन, देखें वीडियो

अलीगढ़ के छर्रा के रहने वाले पुनीत शर्मा पुत्र हरिओम उत्तराखंड के टनकपुर में स्थित पूर्णागिरि मंदिर से दर्शन कर अपने परिवार के साथ पीलीभीत से बरेली हाईवे पर अपनी अल्टो कार uk06m9525 से बरेली की ओर जा रहे थी तभी जहानाबाद थाना की ललौरीखेड़ा चौकी के समीप अपनी से आ रही टनकपुर डिपो की बस से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के दौरान कार में सवार पुनीत, राजीव, हीरू, पल्लवी व साबित व दो मासूम की मौत हो गयी वहीं एक छोटा मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हाईवे पर दौड़ रहे अन्य वाहन चालकों ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और घायल बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Updated on:
26 Jul 2019, 4:59 PM IST
Published on: