पीलीभीत

कांग्रेस के लिए सत्ता बाद में, देश हित पहले: जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस देश हित में समान विचारधारा वाली सभी राजनीतिक पार्टियों को साथ लेकर भाजपा युग को समाप्त करेगी।  

2 min read
Jun 23, 2018
कांग्रेस के लिए सत्ता बाद में, देश हित पहले: जितिन प्रसाद

पीलीभीत। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस संगठन के ढांचे को दुरस्त कर जनता के बीच अपनी पहचान बनाएगी। कांग्रेस की एक पहचान है जो जनता के बीच जाकर फिर से दिखाई जाएगी। हम कांग्रेसी भावना में बहकर कोई कार्य नहीं करते, हम लोगों को लड़ाकर सत्ता प्राप्त नहीं करना चाहते। हमारे लिए सत्ता बाद में है और देश हित पहले है।

संगठन फिर से मजबूत करेंगे

ये भी पढ़ें

इस जिले में 100 साल की उम्र के 352 मतदाता

आज स्थानीय कांशीराम बारात घर में कांग्रेस के पोलखोल सम्मेलन में भाग लेने आये जितिन प्रसाद पत्रकारों से मुखातिब थे। जब उनसे सवाल किया गया कि पिछले दस साल में कांग्रेस उप्र में हाशिये पर चली गई है तो ऐसे में कांग्रेस को फिर से मुख्य धारा में कैसे लाया जाएगा। इस पर उनका कहना था कि हम संगठन को फिर से मजबूत कर रहे हैं। इसके माध्यम से फिर से जनता के बीच अपनी पहचान बनायेंगे। उन्होंने कहा कि बनारस, कानपुर और आज पीलीभीत में उनका कार्यक्रम था जो रूझान आ रहा है वह संतोषजनक है।

भाजपा युग करेंगे समाप्त

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की सीट हार जाए, कैराना लोकसभा सीट जहां पर पलायन की बात प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने कही, 27 किलोमीटर का हाईवे भी बनवा दिया, उसके बाद भी हार गए अब बहाना ढूंढ़ रहे हैं कि कैसे बतायें, क्यों हारे? जितिन ने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

जब उनसे सवाल किया गया कि भाजपा को हराने के लिए महागंठवंधन की क्यों आवश्यकता पड़ी तो उनका कहना था कि कांग्रेस देश हित में समान विचारधारा वाली सभी राजनीतिक पार्टियों को साथ लेकर भाजपा युग को समाप्त करेगी।

केंद्र के पास नहीं कोई उपलब्धि

केंंद्र सरकार पर निशाना साधतेे हुए जितिन ने कहा कि चार साल में भाजपा वाले अपनी एक उपलब्धि बता दें। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा सभी तो कांग्रेस की देन है। हम देश के किसान, नौजवान कामगार, और महिलाओं को फिर से प्राथमिकता पर लाने के लिए कार्य करेेंगे।

ये भी पढ़ें

नहीं थम रहा मथुरा के रास्ते हरियाणा की शराब तस्करी का सिलसिला
Published on:
23 Jun 2018 05:26 pm
Also Read
View All