पीलीभीत

यूपी में नहीं रुक रही बच्चियों के साथ रेप की वारदात, पांच साल की बच्ची से बुजुर्ग ने किया रेप

एएसपी रोहित मिश्र ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2019, 4:03 PM IST
Feature image

पीलीभीत।गजरौला थाना क्षेत्र में खेल रही एक पाँच साल की बच्ची से एक 60 साल के बुज़ुर्ग ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगडऩे पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दिखवाया गया। इसको लेकर कई दिन तक पंचायत चलती रही लेकिन रविवार रात कोई हल न निकलने पर पुलिस बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एएसपी रोहित मिश्र ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की।

ये भी पढ़ें

हुई पंचायत

गजरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पाँच साल की पुत्री 8 जून की शाम 5 बजे घर से बाहर खेल रही थी कि पड़ोस के ही निखिल नाथ उसको बहला-फुसलाकर घर उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर आई उसकी हालत देखकर सब डर गये। समाज के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी और बच्ची को पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका उपचार हुआ। कल रात इसको लेकर पंचायत चल रही थी काफी भीड़ एकत्र थी कोई समाधान न निकलने पर रात में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें

आरोपी गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया । वहीं 5 वर्षीय बच्ची को गजरौला पुलिस ने आनन-फानन में मेडिकल के लिए भिजवाया । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। एएसपी रोहित मिश्र और सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। स्वाट टीम ने भी मौका मुआयना किया। गजरौला इंस्पेक्टर बिरजा राम ने बताया कि आरोपी निकिल नाथ के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है ।

ये भी पढ़ें

Published on: