पीलीभीत

#PatrikaCrime जंगल में भैंस ढूंढने गए ग्रामीण को फॉरेस्ट गार्ड ने गोली मारी, मौत

संपूर्णानगर के जंगल में Forest department और ग्रामीणों के बीच विवादआरोपः दंबगई के चलते Forester ने मारी गोली, ग्रामीण कुवबंत सिंह की मौक पर मौत

less than 1 minute read
Aug 11, 2019
Forester shot dead
Forester shot dead

पीलीभीत । मामला पीलीभीत के थाना हजार के अंतर्गत आने वाले गांव टाटरगंज का है। यहाँ लखीमपुर क्षेत्र की रेंज संपूर्णानगर के जंगल (Fores) में वन विभाग (Forest department) और ग्रामीणों के बीच जम कर विवाद हुआ। देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि एक ग्रामीण की जान चली गई। मामले की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

क्या है पूरा मामला
जनपद पीलीभीत के थाना हजारा के अंतर्गत आने वाले गांव टाटरगंज के निवासी कुलबंत सिंह की रविवार सुबह लखीमपुर के जंगल में वन विभाग के कर्मचारियों से झड़प हो गई। वन विभाग लखीमपुर पर आरोप है कि विभाग के फॉरेस्टर ने भैंस ढूंढने गए कुलबंत पर दबंगई के चलते फायर कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि सुबह उनकी भैंस गुम हो गई थी, जिसे ढूंढने के लिए कुलबंत सम्पूर्णना नगर के जंगल में गया था। वन विभाग के फॉरेस्टर ने दबंगई के चलते उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन महकमा लकड़ी चोरी करने के इरादे से जंगल में घुसने की बात कहकर अपने बचाव में जुटा है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीलीभीत के एसपी मनोज कुमार सोनकर ने खुद मौके का मुआयना किया। ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन देकर शांत कराया।

Published on:
11 Aug 2019 05:02 pm