पीलीभीत

बीजेपी विधायक के प्रयास से फिर चालू होगी मझोला चीनी मिल

करीब आठ वर्षों से बंद पड़ी मझोला चीनी मिल पर राजनीति तो बहुत हुई, लेकिन किसी भी नेता ने उसे चलवाने के प्रयास नहीं किये।
2 min read
Apr 11, 2018
बीजेपी विधायक

पीलीभीत। वर्षों से बंद पड़ी किसान को-ऑपरेटिव चीनी मिल मझोला सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के प्रयासों के बाद चालू हो रही है। बीते दिन लखनऊ में कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ है। बता दें कि मझोला चीनी मिल से बीजेपी विधायक संजय गंगवार का बचपन से नाता जुड़ा हुआ है। उनके पिता इस मिल में इम्पलाई थे। विधायक की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक यही रहकर पूरी हुई।


विधायक ने उठाया विधानसभा में मुद्दा
करीब आठ वर्षों से बंद पड़ी मझोला चीनी मिल पर राजनीति तो बहुत हुई, लेकिन किसी भी नेता ने उसे चलवाने के प्रयास नहीं किये। चुनाव के वक्त नेता आते गये और इस बंद पड़ी चीनी मिल को चलवाने के वादे कर राजनीति करते रहे। इस बार बीजेपी विधायक संजय सिंह गंगवार ने चीनी मिल का मुद्दा विधानसभा में उठाया। जिसके बाद कैबिनेट ने मझोला चीनी मिल को चलाने की मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: अगर आप भी इस दिन सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें ताकि धोखा न खाएं!

पीपीपी मॉडल पर चलाई जाएगी चीनी मिल
मझोला चीनी चलाने का प्रस्ताव पीपीपी मॉडल पर हुआ है । इसे को-ऑपरेटिव से निजीकरण में शामिल किया जा रहा है। लीज पर देने की बात कही गयी है। अब यह मिल व्यापारियों द्वारा चलाई जायेगी। चीनी मिल को लीज पर ई-टेंडर की प्रक्रिया द्वारा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- भारत बंद में हुए बवाल के बाद कहां चले गए दलित नेता, दिखते ही नहीं

किसानों के चेहरों पर खुशी
कैबिनेट में मंजूरी के प्रस्ताव के बाद अब मझोला क्षेत्र के गन्ना किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है। क्षेत्र के करीब आठ हजार गन्ना किसानों में खुशी है। अभी तक यह किसान अपना गन्ना लेकर या तो पीलीभीत या फिर उत्तराखंड जा रहे थे। चीनी मिल शुरू होने के बाद अब किसानों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Published on:
11 Apr 2018 12:41 pm