पीलीभीत

योगी के आदेश की उड़ रही धज्जियां, बेपरवाह स्वास्थ्य विभाग

जिले में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सीएम योगी के आदेश की कोई परवाह नहीं। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल आने वाले मरीज इलाज के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 2:35 PM IST
UP CMO
योगी के आदेश की उड़ रही धज्जियां, बेपरवाह स्वास्थ्य विभाग

पीलीभीत। मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यमाथ ( UP cm yogi Adityanath ) ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला महिला/पुरूष चिकित्सक अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मरिजों की सुविधा के लिए सभी ऑफिस के कार्य के बाद हर सप्ताह के 3 दिन कम से कम 2 घण्टे के लिए ओपीडी में बैठकर मरिजों को देखेंगे। इस आदेश पालन की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिले में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सीएम योगी के आदेश की कोई परवाह नहीं। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल आने वाले मरीज इलाज के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।

चिकित्सा विभाग के महानिदेशक ने 5 अगस्त को जारी किए आदेश में सभी चिकित्सा अधिकारियों को हर सप्ताह के 3 दिन ओपीडी करने के निर्देश दिए हैं। आदेश तो आ गया पर आदेश का पालन होना तो दूर की बात है उसमें पलीता लगाया जा रहा है। जिले के अपर चिकित्सा अधिकारी तो ओपीडी करते नहीं, ऊपर से अस्पताल में तैनात डॉक्टर भी कुर्सी से गायब नजर आते हैं वहीं इलाज के लिए आये लोग इधर उधर भटक रहे हैं।

Published on: