पीलीभीत

मेनका करेंगी बात, होगा राम मंदिर निर्माण, वीएचपी ने सौंपा ज्ञापन

वीएचपी के धर्मसभा कार्यक्रम में शामिल हुई मेनका मेनका ने मंच सें दिया राम मंदिर निर्माण का आश्वासन कहा करेंगी बडे़ नेताओं से बात
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 9:21 AM IST
meneka
meneka

पीलीभीत। मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद के धर्मसभा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी बीते दिन पहुँची। यहां पहुँचकर उन्होंने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। एक वहीं पहली बार देखने को मिला कि केंद्रीय मंत्री ने मंच के माध्यम से राम मंदिर की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिन्दू परिषद सहित तमाम संगठनो ने मेनका गांधी को राम मंदिर निर्माण के लिए ज्ञापन भी सौंपा।

पत्रकारों से साधी चुप्पी
पीलीभीत में विश्व हिन्दू परिषद सहित तमाम संगठनो ने राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी को ज्ञापन सौंपा साथ ही दिए गए ज्ञापन में हिन्दू संगठन के नेताओं ने श्री0राम मंदिर निर्माण के संघर्ष को लेकर राम मंदिर का निर्माण कराने की बात कही। धर्मसभा कार्यक्रम में पहुँची केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने हिंदू संगठनो से ज्ञापन लेकर राम मंदिर निर्माण को लेकर मंच से ज्ञापन को पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुँचाने की बात कही, वहीं जब उनसे पत्रकारों ने राम मंदिर निर्माण की समस्या को लेकर पूछा तो वो खामोश रहीं।

Updated on:
23 Nov 2018, 9:21 AM IST
Published on: