पीलीभीत

दुकान के अंदर सजा था जुए का फड़, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर..

पुलिस ने एक दुकान में छापा मारकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 7:43 PM IST
Police arrested four gamblers
Police arrested four gamblers

पीलीभीत। एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में पुलिस ने अराजकतत्वों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को कोतवाली सदर पुलिस ने एक दुकान में छापा मारकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों लोग दुकान के अंदर जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन चारों जुआरियों रंगहाथों दबोच लिया। पुलिस ने चारों जुआरियों को चालान कर जेल भेज दिया है।

दुकान के अंदर सजा था जुए का फड़
कोतवाली सदर पुलिस को मंगलवार को व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र के लाल रोड पर एक दुकान के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जुआ खिलाने वाला कोई और नहीं बल्कि दुकान मालिक है। उसका यह रोज का काम है। दुकान के अंदर रोज जुए के फड़ सजते हैं। कोतवाली पुलिस को मिली सूचना पर डायल 100 की गाड़ी से दरोगा एहसान अली दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दुकान के अंदर चार लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही चारों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गयी। पुलिस ने चारों जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस को जुए के फड़ से कुछ रुपए और ताश की गड्डी मिली है।

सूचना देने वाले व्यक्ति को दी धमकी
गिरफ्तार होने के बाद जुआरियों की हिम्मत देखिए कि खुद को छुड़ाने के लिए पुलिस से हाथापाई करने पर उतारू हो गए। यहां तक कि सूचना देने वाले व्यक्ति को देख लेने की धमकी दे डाली। पुलिस ने चारों जुआरियों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। जहां चालान कर उन चारों को जेल भेज दिया। बता दें कि पीलीभीत में जुआ और नशे का धंधा जोरों पर है। पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं हुई जिनका कारण जुआ और नशा था। इन घटनाओं को देखते हुए पीलीभीत पुलिस ने जुआरियों पर शराबियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on: