पीलीभीत

लखनऊ चिड़ियाघर भेजी गई पीलीभीत में पकड़ी गई बाघिन

बढ़ती उम्र के कारण बाघिन के दांत और नाखून कमजोर हो गए है जिसके कारण वो जंगल में शिकार नहीं कर पा रही थी

2 min read
May 14, 2019
लखनऊ चिड़ियाघर भेजी गई पीलीभीत में पकड़ी गई बाघिन

पीलीभीत। बरखेड़ा में इंसानों पर हमला करने वाली बाघिन को लखनऊ के चिड़िया घर भेज दिया गया है। बढ़ती उम्र के कारण बाघिन के दांत और नाखून कमजोर हो गए है जिसके कारण वो जंगल में शिकार नहीं कर पा रही थी और जंगल के बाहर आकर इंसानों पर हमला करना शुरू कर दिया था लेकिन जल्द ही वन विभाग की टीम ने बाघिन को बेहोश कर पकड़ लिया। लखनऊ में बाघिन की निगरानी की जा रही है।

हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

ग्राम खजुरिया पचपेड़ा में मुकेश कुमार पुत्र छदम्मीलाल 19 और कौशल पुत्र जंग बहादुर निवासी फूटा कुआ कुरैइया को इस बाघिन ने घायल कर दिया था। बाघिन के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम बाघिन को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गई थी और बाघिन को कड़ी मशक्क्त के बाद बेहोश कर उसे पकड़ लिया गया। के ट्रेंकुलाइज होने के बाद उसे सुरक्षित भीड़ से निकालने में वन विभाग के अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। बाघिन को ट्रेकुलाइज करने के बाद उसे सुरक्षित पिंजरे में डाला गया और उसे माला रेंज के गढ़ा वन विश्राम ग्रह ले जाया गया। जहाँ पर बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण वन विभाग की टीम ने किया।

भेजा गया लखनऊ

परीक्षण में पाया गया कि बाघिन के दांत और नाखून पूरी तरह से घिस गये थे। इस कारण वह जंगल में रहकर शिकार करने में असमर्थ थी। इसलिए वह बाहर निकल आई। फिर मंथन किया गया और तय किया गया कि पूरी स्थिति से राज्य मुख्यालय को अवगत कराया जाए। जिसके बाद बाघिन को लखनऊ के प्राणी उद्यान में भेजने का फैसला लिया गया और बाघिन को लखनऊ भेज दिया गया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
14 May 2019 04:20 pm
Also Read
View All