पीलीभीत

मेनका गांधी के गढ़ में हाथी की मस्त चाल, मुरझाता दिख रहा कमल

पीलीभीत में बसपा प्रत्याशी ने बढ़ाई बढ़त, निर्दलीय दूसरे स्थान पर, भाजपा तीसरे स्थान पर

2 min read
Dec 01, 2017
Nkay result, Nagar Nikay Chunav UP 2017 , Nikay Chunav 2017, Nagar Nikay Election, Nagar Nikay Chunav, Nagar Nikay Chunav UP, Nagar Nikay Chunav 2017, UP Politics, UP politics news,  Exit poll, pilibhit nagar palika , BJP, SP, BSP, congress, candidate, Samajwadi party
nikay chunav

पीलीभीत। नगर पालिका पीलीभीत में अध्यक्ष पद की लड़ाई में भाजपा के सूरमा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं, तो पहले स्थान पर बहुजन समाज पार्टी की नसरीन अंसारी ने 280 वोटों की बढ़त बना ली है। बता दें कि पीलीभीत मेनका गांधी का गढ़ जाना जाता है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी विमला जैसवाल और बहुजन समाज पार्टी की नसरीन अंसारी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की डॉ. दिव्या मिश्रा चुनाव मैदान में हैं।

बीसलपुर सीट
बीसलपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी छेदालाल जैसवाल 300 वोट से सपा के नूर अहमद अंसारी से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के महेश गुप्ता तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

पूरनपुर
पूरनपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप जैसवाल 360 वोट से सपा के मुन्ने मियां अंजना से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. तेजू तीसरे नंबर पर हैं।

जहानाबाद।
जहानाबाद सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं। यहां समाजवादी पार्टी के इजाज अहमद 150 वोट से बीजेपी की ममता से आगे चल रहे हैं।

न्यूरिया
न्यूरिया में कमल बहुत पीछे चल रहा है। समाजवादी पार्टी के
कामरुलनिशां 100 वोट से कांग्रेस की माजदा से आगे हैं।

मझोला
मझोला की सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय गोयल 300 वोट से समाजवादी पार्टी के डॉ. मुन्ने खान से आगे चल रहे हैं।

कलीनगर
कलीनगर सीट पर सपा, बसपा और भाजपा में टक्कर थी। यहां पर अभी बहुजन समाज पार्टी के ताहिर खान 250 वोट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज गुप्ता से आगे चल रहे हैं।

बरखेड़ा
बरखेड़ा सीट पर समाजवादी पार्टी के इदरीसन ने 180 वोट से बढ़त बनाई है। यहां से भारतीय जनता पार्टी की ममता भोजवाल से वे आगे चल रहे हैं।

बिलसंडा
बिलसंडा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अटल जैसवाल 200 वोट से भारतीय जनता पार्टी के रमेश चंद्र गुप्ता से आगे चल रहे हैं।

Published on:
01 Dec 2017 11:28 am