पीलीभीत

आखिर किसके लिए बोले वरुण गांधी- ‘मुझे मारना तो दूर, किसी माई के लाल में छूने की भी हिम्मत नहीं है’

इतना ही नहीं वरुण गांधी ने यहां तक कहा कि वरुण अपना शस्त्र निकालता है तो अच्छे-अच्छे शिकारी भी गुफा में घुस जाते हैं।

less than 1 minute read
Jun 11, 2019
Varun Gandhi
आखिर किसके लिए बोले वरुण गांधी- ‘मुझे मारना तो दूर, किसी माई के लाल में छूने की भी हिम्मत नहीं है’

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीलीभीत के सासंद वरुण गांधी का बयान सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया। दरअसल एक जनसभा सम्बोधन के दौरान वरुण गांधी ने कहा कि ‘वरुण गांधी को मारना तो दूर, किसी माई के लाल में घायल करने की भी हिम्मत नहीं है’।

क्या है मामला

आपको बता दें कि पीलीभीत इलाके के गांव खमरिया पुल में जनसभा सम्बोधन के दौरान वरुण ने भितरघात करने वालों पर निशाने पर लिया। हालांकि इसमें वरुण गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया। साथ इस पर कुछ ज्यादा बोलने से मना भी कर दिया।

जब वरुण अपना शस्त्र निकालता है...

वरुण के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले दिनों बीजेपी से एक विधायक ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह वरुण गांधी जिन्दाबाद नहीं कहेंगे। आज पीलीभीत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने मंच से जनसभा के दौरान बगैर नाम लिये इसी बयान पर पलटवार किया है। वरुण गांधी ने कहा कि कोई बात नहीं जितनी बफादारी से वो मेरे साथ थे, तीन साल बाद उतनी ही बफादारी से हम साथ रहेंगे। सूत्रों की मानें तो वरुण गांधी का यह बयान बीजेपी से जिले के एक विधायक के लिये ही है। इतना ही नहीं वरुण गांधी ने यहां तक कहा कि वरुण अपना शस्त्र निकालता है तो अच्छे-अच्छे शिकारी भी गुफा में घुस जाते हैं।

Published on:
11 Jun 2019 02:09 pm