राजनीति

CG Politics: आम आदमी पार्टी ने लगाया जमीन घोटाला का बड़ा आरोप, BJP व Congress के नेता कर रहे ये काम

CG Politics: नगर पंचायत द्वारा की गई नियम विरुद्ध जमीन की नीलामी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2023, 3:42 PM IST
CG Politics: Aam Aadmi Party accuses BJP and Congress of land scam
CG Politics: BJP व Congress पर आम आदमी पार्टी ने लगाया जमीन घोटाला का आरोप

Kanker Politics: भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत द्वारा की गई नियम विरुद्ध जमीन की नीलामी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने कांग्रेस व भाजपा के गठजोड़ को कोसते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर के रहवासी छोटे-बड़े व्यापारी व आम लोगों को दोनों ही पार्टियां मिलकर लूटने में लगी हैं। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने कहा कि नियम विरुद्ध जमीन नीलामी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो, वरना भाजपा कांग्रेस के इस गठजोड़ को प्रदेश में उठाते रहेंगे।

कोमल हुपेण्डी ने नगर पंचायत के साथ-साथ सांसद मोहन मण्डावी और विधायक सावित्री मण्डावी से सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा-कांग्रेस के इस गठजोड़ पर आप लोगों का क्या रुख है, आप स्पष्ट करें। भानुप्रतापपुर की जनता जानना चाहती है। आदिवासी विंग के प्रदेश (CG POLITICS) सचिव मेहर सिंह वट्टी ने कहा कि इसी तरह भानुप्रतापपुर की जमीन को इसी तरह लूटते रहेंगे तो भानुप्रतापपुर जिला कैसे बनेगा।

यह भी पढ़े:

जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी ने कहा कांग्रेस-भाजपा दोनों मिले हुए हैंए जिसका नायाब उदाहरण भानुप्रतापपुर नगर पंचायत ने दिखा दी। उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर की जनता पक्ष और विपक्ष ने केवल लूटने का काम किया है। प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी ने कहा कि (kanker political news) नियम विरुद्ध नीलाम का आदेश निरस्त करें, वरना आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर में कांग्रेस-भाजपा और अधिकारियों की तिकड़ी काम कर रही है।

ये हुए थे शामिल

इस अवसर पर आप महिला विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव पूर्णिमा सिन्हा, सुशीला साहू, केशव सिन्हा, रोहित केमरो, गजानन जैन, गिरवर पोया, देवेंद्र यादव, भारत पडोटी, कंवल कोर्राम, शिवलाल उइके, रविन्द्र मण्डावी, तुलसी कड़ियाम, मालतू ध्रुवा, बीरसिंह नरेटी, प्रवीण दुग्गा, रविन्द्र मण्डावी, रामस्वरूप सुरोजिया, आशा नेताम, सुंदर दुग्गा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े:

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव हुए पेश, कांग्रेस ने PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात