राजनीति

दिल्‍ली में गठबंधन न होने पर अलका लांबा का ट्वीट, भाजपा चाहकर भी नहीं कर पा रही है उम्‍मीदवारों की घोषणा

आप विधायक अलका लांबा ने भाजपा पर कसा तंज कांग्रेस को दो से ज्‍यादा सीटें देने के पक्ष में नहीं थे केजरीवाल कांग्रेस 3 से कम सीट मिलने पर एक साथ चुनाव लड़ने को नहीं हुई तैयार

less than 1 minute read
alka lamba
दिल्‍ली में गठबंधन न होने पर अलका लांबा का ट्वीट, भाजपा चाहकर भी नहीं कर पा रही है उम्‍मीदवारों की घोषणा

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच जारी बातचीत को लेकर मुख्‍यंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान आने के तत्‍काल बाद विधायक अलका लांबा ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्‍होंने बताया है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा मात्र से भाजपा सूखी जा रही थी। भाजपा के हालात इतने बुरे हो गए कि वो दिल्‍ली में अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा तक नहीं कर पा रही है।

कांग्रेस को केवल 2 सीटें देना चाहते थे केजरीवाल
उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि सीएम केजरीवाल के बयान से साफ हो गया है कि आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन संभव नहीं है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस से दिल्‍ली की सात में दो से ज्‍यादा सीटें कांग्रेस को देना नहीं चाहती है वहीं कांग्रेस तीन से कम सीट मिलने पर एक साथ चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। इस बीच भाजपा इस बात को लेकर सूखी जा रही थी कि अगर दोनों में गठबंधन हो गया तो क्‍या होगा? यही कारण है कि अभी तक दिल्‍ली में भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों तक की घोषणा नहीं कर पाई है।

राहुल गांधी ने किया गठबंधन से इनकार

बता दें कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में साफ कर दिया कि दिल्‍ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो सकता। उन्‍होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने मुलाकात के दौरान गठबंधन की बात से इनकार कर दिया था।

Updated on:
01 Apr 2019 12:20 pm
Published on:
01 Apr 2019 11:34 am