राजनीति

Amit Shah ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा – बंगाल के हालात में परिवर्तन के लिए है बीजेपी की रथ यात्रा

केंद्रीय गृहमंत्री ने कूचबिहार रैली से दी ममता बनर्जी को रथ यात्रा रोकने की चुनौती। बीजेपी के चौथे चरण की रथ यात्रा को इस रैली के बाद दिखाएंगे हरी झंडी। पश्चिम बंगाल को गुंडे और सियासी हत्याओं से दिलाएंगे मुक्ति।

less than 1 minute read
amit shah
सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में लेंगे पीएम किसान सम्मान निधि यहां के किसानों को दिलाने का फैसला।

नई दिल्ली। आरएसएस और जनसंघ के चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय कृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मतुआ और राजवंशी समुदाय के एक विशाल रैली संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के कुशासन के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि बीजेपी की यह परिवर्तन यात्रा ममता को बदलने के लिए नहीं, बल्कि बंगाल के हालात को बदलने की यात्रा है।

इस बार बीजेपी 200 के पार

उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसानों की स्थिति की सुधारने के लिए है। इस बार बीजेपी 200 के पार पहुंचेगी और बंगाल में सरकार बनाएगी। बीजेपी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने कहा कि बम धमाके बंद कर विकास और युवाओं को रोजगार देने के लिए है यह यात्रा।

ममता के गुंडे टीएमसी को जीत नहीं दिलवा पाएंगे

अमित शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मानती हैं कि उन्हें गुंडे चुनाव जितबाएंगे। मैं मतुआ समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि आप बीजेपी और नरेंद्र मोदी जी को एक बार मौका दीजिए। हम यहां से उनके एक-एक गुंडों को चुन चुनकर मार भगाएंगे। घुसपैठिए को रोकेंगे। आम जनता की हितों की रक्षा करने के साथ युवाओं को रोजगार और बंगाल में विकास को बढ़ावा देंगे। हम बंगाल पर लगे सियासी हत्याओं के कलंक को भी धोने का काम करेंगे।

Updated on:
11 Feb 2021 01:36 pm
Published on:
11 Feb 2021 01:26 pm