21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

Karnataka BJP MLAs Cross Voting: कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजेपी में सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने धर्मस्थल में विधायक दल की बैठक बुलाने और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification
Karnataka Legislative Council Election

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजेपी में हलचल तेज (Photo-IANS)

BJP Cross Voting Row: कर्नाटक बीजेपी में विधान परिषद चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि जल्द ही पार्टी धर्मस्थल में विधायक दल की बैठक बुलाएगी, जहां क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष अशोक से चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी भगवान में आस्था रखते हैं। इसलिए हमने धर्मस्थल में बैठक करने का फैसला किया है। पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले विधायकों की सच्चाई सामने आनी चाहिए और इस पर फैसला पवित्र स्थल पर ही लिया जाना चाहिए।

पार्टी कार्यकर्ता है आहत- प्रदेश अध्यक्ष

विजयेंद्र ने कहा कि क्रॉस वोटिंग की घटना से पार्टी कार्यकर्ता आहत हैं और वह इस घटनाक्रम को स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को बहाना बनाकर पार्टी को अप्रत्यक्ष रूप से निशाना बना रहे हैं और साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में चार भाजपा विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबरें सामने आई हैं, जिससे राज्य के सभी 63 बीजेपी विधायकों पर संदेह पैदा हो गया है। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने विधायकों के व्यवहार से नाराज हैं और इस घटना ने सभी विधायकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई बात

विजयेंद्र ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि वह रातभर सो नहीं सके और उन्होंने इस मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी बात की है। उन्होंने बताया कि वह और आर. अशोक इस मुद्दे को लेकर जल्द ही दिल्ली जाएंगे।

कमेटी का किया गठन

मामले की जांच के लिए सी.टी. रवि, महेश तेंगिनकाई और पूर्व मंत्री कोल्लेगल महेश की एक कमेटी भी गठित की गई है। वहीं, कुमार बंगारप्पा की ओर से भाजपा में बड़े बदलाव और बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग पर विजयेंद्र ने कहा कि वह संबंधित लोगों को जवाब देंगे और अपने आलोचकों को स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी ताकत साबित करने की चुनौती दी।

कांग्रेस के जीते 5 MLC 

बता दें कि कर्नाटक में हाल ही में हुए विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को संख्या बल से कई अधिक वोट मिले। इसके बाद बीजेपी विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने की भी खबरें सामने आई थी। जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग