21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शनः दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे समर्थक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

Abhijeet Dipke jantar mantar protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन। लोगों से मांगा समर्थन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification
abhijeet dipke Cockroach Janta Party Protest

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (File Photo: IANS)

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ रविवार को भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। अभिजीत दीपके ने कहा है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देकर सरकार पर दवाब डालने के लिए उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' पर सुबह 9 बजे लोगों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोगों के समर्थन के बगैर यह मुहिम सफल नहीं होगी।

किसान-मजदूरों से भी अपील

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल 'एक्स' पर देशभर के किसानों और मजदूरों से समर्थन देने की अपील की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम देशभर के किसान, मजदूर भाइयों और बहनों से अपील करते हैं। आपके बच्चे जंतर-मंतर पर अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 12 से अधिक बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं। कृपया जंतर-मंतर पर आइए, हमारा साथ दीजिए। अगर देश का किसान और मजदूर युवाओं का साथ दे दें, तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कोई रोक नहीं सकता।'

पुलिस से भी अपील की

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से भी अपील की। उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, मैं अपासे (दिल्ली पुलिस) अनुरोध करता हूं कि जंतर-मंतर पर आने वाले लोगों को नहीं रोका जाए। हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। हम केवल उन छात्रों के लिए न्याय मांग रहे हैं, जिन्होंने खुदकुशी की।

दिल्ली पुलिस की चेतावनी के बावजूद प्रदर्शन जारी

दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे तक ही कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी थी, बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने को कहा था, लेकिन अभिजीत दीपके और उनके समर्थक टस से मस नहीं हुए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि यदि उन्हें हटाना है तो प्रदर्शन के लिए उन्हें कहीं और जगह दी जाए। अभिजीत दीपके का कहना है कि वो शांति के साथ वार्ता को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना होगा।