21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेलोनी से पहले पीएम मोदी पर भी कस चुके हैं तंज, क्या डोनाल्ड ट्रंप जानबूझकर करते हैं दुनिया भर के नेताओं का अपमान?

अमेरिकी राष्ट्रपति का रवैया कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों के साथ बुरा रहा है। उनके रवैये को लेकर ब्रह्म चेलानी ने एक्स पर पोस्ट लिखा है। पढ़ें पूरी खबर

2 min read
Google source verification
Giorgia Meloni Donald Trump

पीएम जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

US President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर दूसरे देशों के राष्ट्र प्रमुखों पर तंज कसते रहते हैं। इस बार उनका निशाना इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बनी। वह पीएम मोदी पर तंज कस चुके हैं। एकबार उन्होंने कहा था कि वह मोदी का राजनीतिक करियर तबाह नहीं करना चाहते। रेसिप्रॉकल टैरिफ की धमकी देते हुए उन्होंने भारत को डेड इकॉनोमी तक बता दिया था। हालांकि, अब उनके सुर बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने पीएम मोदी को महान व अविश्वसनीय नेता बताया। ट्रंप के इस तरह बयानबाजी पर एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है।

ट्रंप ने भारतीय पीएम पर भी कसा था तंज

भारत के सामरिक मामलों के जाने-माने विशेषज्ञ ब्रह्म चेलानी ने एक्स पर लिखा कि ट्रंप का अक्सर ये रवैया रहा है। वह बढ़ा-चढ़ा कर बातें करते हैं। वह सबके सामने नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। वह हमेशा डील की बातें करते हैं। ऐसा करके वह दुनिया को यह दिखाना चाहते हैं कि दूसरे नेता उनके सामने झुकें या उनकी बात मानें। चेलानी ने कहा कि ट्रंप ऐसा कुछ पीएम मोदी के साथ भी कर चुके हैं। उन्होंने कभी भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ की तो कभी उनकी बुराई की। उन्होंने भारतीय मीडिया चैनलों को लेकर कहा कि ट्रंप की तारीफ वाली खबरों को चलाने से पहले उन्हें PM मोदी पर तंज वाली बातों को भी सुन व देख लेना चाहिए।

चेलानी ने एक्स पर आगे लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबके सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के लहजे की नकल की है। पिछले साल APEC समिट में और हाउस रिपब्लिकन के एक कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा किया। चेलानी ने आगे बताया कि जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके टैरिफ को रद्द कर दिया गया, तो अमेरिकी राष्ट्रपति बिफर पड़े। ट्रंप ने मीडिया में बयान दिया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका को ठग रहे हैं।

मेलोनी ने ट्रंप को अच्छे से दिया जवाब

चेलानी ने कहा कि इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेदअबी भरे बयानों का जवाब देने का एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। दरअसल, ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा कि मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। इस पर मेलोनी ने जवाब देते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप की बातें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। उन्होंने कहा कि ट्रंप को एक बात याद रखनी चाहिए कि न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाते हैं।

ट्रंप के हमले बिल्कुल बेमतलब हैं: मेलोनी

मेलोनी ने साफ कहा- प्रेसिडेंट ट्रंप, ये लगातार और बिना वजह के हमले बिल्कुल बेमतलब हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी लोकप्रियता ट्रंप से दोस्ती पर निर्भर नहीं करती। बल्कि यह इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की उनकी क्षमता पर टिकी है। मेलोनी ने आगे लिखा- मेरी लोकप्रियता ट्रंप के साथ रिश्ते पर निर्भर नहीं है। मैं हमेशा इटली के हितों की रक्षा करती आई हूं और आगे भी करती रहूंगी। बता दें कि ट्रंप ने हाल में इटली में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए थे।