राजनीति

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से की 1000 आईसीयू बेड की मांग, पीएम करें प्रदूषण के मामले में हस्तक्षेप

पीएम मोदी प्रदूषण के मामले करें हस्तक्षेप। दिल्ली में कोरोना संकट की एक वजह प्रदूषण भी।
less than 1 minute read
PM Modi - Arvind kejriwal
पीएम मोदी प्रदूषण के मामले करें हस्तक्षेप।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। कोरोना संकट पर बातचीत के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से दो मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग की है। ताकि पड़ोसी राज्यों में पराली की वजह से प्रदूषण को कम करना संभव हो सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर पराली जलाने की परंपरा को समाप्त करना संभव है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संकट बढ़ाने में प्रदूषण की भूमिका भी अहम है। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कोरोना का थर्ड वेव जारी रहने तक केंद्रीय सरकार के अस्पतालों में अतिरिक्त 1000 आईसीयू बेड की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।

बता दें कि पीएम मोदी आज सुबह साढ़े दस बजे देश के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना संकट और वैक्सीन के वितरण व प्रबंधन के मुद्दे पर बातचीत की है। सीएम केजरीवाल ने बातचीत के दौरान ही पीएम मोदी से दिल्ली के मामले में सहयोग करने की अपील की है।

Updated on:
24 Nov 2020 12:38 pm
Published on:
24 Nov 2020 12:22 pm
Also Read
View All
Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

चंदन सिंह जीना के बचाव में उतरे हरीश रावत, ED की कार्रवाई के समय पर उठाए सवाल

शी जिनपिंग के आने पर भारत-चीन सीमा विवाद पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, कहा- रिश्ते आगे बढ़ाने के लिए समाधान जरूरी

किसे टिकट, किसकी कटेगी उम्मीद? भिलाई के 70 वार्डों में बढ़ी खींचतान, महापौर की दौड़ ने बदले सियासी समीकरण

पंजाब में सिद्धू और कैप्टन सिंह की कलह खत्म नहीं कर पाए थे हरीश रावत, और फिर कांग्रेस को मिली करारी हार?