राजनीति

विधानसभा चुनावों के बीच बैंकॉक रवाना हुए राहुल गांधी, भाजपा ने खड़े किए सवाल

चुनाव से ठीक 10 दिन पहले राहुल गांधी बैंकॉक के लिए रवाना भाजपा ने उठाए ये गंभीर सवाल
less than 1 minute read
rahul gandhi file photo

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले खबर है कि राहुल गांधी विदेश रवाना हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर यादव ने दावा किया है। जवाहर यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि 'कल अहमद पटेल भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछ रहे थे कि पार्टी कहां गई? आज पता चला है कि पार्टी बैंकॉक चली गई है।

विदेश जाने पर उठे सवाल

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शनिवार की शाम राहुल गांधी फ्लाइट से बैंकाक के लिए रवाना हो गए। हालांकि, विदेश जाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। राहुल गांधी इससे पहले भी चुनाव से पहले अपने विदेश दौरे पर जा चुके हैं। इसको लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। इससे पहले 2015 में भी उनके बैंकॉक दौरे को लेकर सवाल खड़े किए गए थे।

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी कर रहे ट्रेंड

राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की खबर सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड में है। राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, आप सोच रहे हैं कि बैंकॉक क्यों ट्रेंड कर रहा है।

आंतरिक कलह से जुझ रही कांग्रेस

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी अंतरिक कलह से जुझ रही है। अगामी 21 अक्टूूबर को दो राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले यहां पर कांग्रेस में विद्रोह की स्थिति बनी हुई है। हरियाणा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। जबकि महाराष्ट्र में संजय निरुपम बागी तेवर अपनाए हुए हैं। टिकट बंटवारों को लेकर दोनों राज्यों में आंतरकि कलह तेज हो गई है।

Updated on:
06 Oct 2019 12:22 pm
Published on:
06 Oct 2019 10:44 am
Also Read
View All
Banswara : हार से बौखलाई BAP ने बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी की भंग, 31 पदाधिकारी हटाए, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष पदमुक्त

नागौर नगर परिषद चुनाव: कई दिग्गज हारे, भाजपा सबसे बड़ा दल, RLP को 1 सीट, अब अचानक कांग्रेस ने बढ़ाई हलचल

‘सरकार के साथ रहना है या नहीं, 6 अक्टूबर को तय करें’, शुभेन्दु अधिकारी ने मतदाताओं से पूछा सवाल

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

‘30 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, 17 अगस्त को क्या होगा मुझे कैसे पता?’ BJP छोड़ने की वजह पर शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान